विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2013

भारत में बड़े बदलावों की उम्मीद : हिलेरी क्लिंटन

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घिनौनी वारदात के बाद भारतीय नौजवानों के सड़क पर उतरकर विरोध जताने से उत्साहित हैं और उन्होंने भारत में बड़े बदलावों की उम्मीद जताई है।
वाशिंगटन: अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घिनौनी वारदात के बाद भारतीय नौजवानों के सड़क पर उतरकर विरोध जताने से उत्साहित हैं और उन्होंने भारत में बड़े बदलावों की उम्मीद जताई है।

अब इस प्रमुख पद से विदा लेने जा रहीं हिलेरी को इस बात दुख होता है कि दुनिया में हर जगह राजनीति में महिलाओं को दोहरे मापदंड का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में मैं भारत में बड़े बदलाव देख रही हूं। यह भी सच है कि महिलाओं ने बड़ी बाधाओं को पार किया है, लेकिन अब भी वह बड़े पैमाने पर भेदभाव का सामना कर रही हैं।’’

हिलेरी ने कहा, ‘‘मैं निजी तौर पर इस बात से बहुत उत्साहित हूं और मुझे गर्व भी है कि नौजवान ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।.. इसलिए मैं भारत में आने वाले वर्षों में बड़े बदलाव देख रही हूं।’’

अमेरिकी विदेशमंत्री दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन का हवाला दे रही थीं। बीते 16 दिसंबर को चलती बस में 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और इस दौरान अभियुक्तों ने उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया।

कई दिन तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद लड़की ने 29 जनवरी को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजनीति में महिलाओं से जुड़े एक सवाल पर हिलेरी ने स्वीकार किया अब भी इस क्षेत्र में दोहरा मापदंड है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक में और इसके ईद-गिर्द इतने वषरें तक रहने के बाद लगता है कि स्थिति पहले से बेहतर है। दोहरा मापदंड अब भी है। यह दोहरा मापदंड वहां से अस्तित्व में आता है जहां कहा जाता है कि महिलाओं को क्या पहनना है, क्या गंभीर है, वे वोट नहीं कर सकतीं या फिर महिलाएं किसी पद के लिए खड़ी नहीं हो सकतीं। .. हमें अभी बहुत आगे जाना है।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिलेरी क्लिंटन, भारत में बदलाव, युवाओं का विरोध, Hillary Clinton, Changes In India, Youth Protests