विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2011

भारत के साथ विश्वास बहाली में पाक आगे बढ़ा : हिना

हिना रब्बानी खार का कहना है कि उनका देश भारत के साथ परस्पर विश्वास बहाली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार का कहना है कि उनका देश भारत के साथ परस्पर विश्वास बहाली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। माना जा रहा है कि हिना पाकिस्तान की अगली विदेश मंत्री होंगी और भारत के साथ वार्ता के लिए इस महीने के आखिर में दिल्ली पहुंचेगी। इस्लामाबाद में विदेश सेवा अकादमी से जुड़े एक समरोह से इतर हिना ने कहा कि भारत के साथ रिश्ते में सुधार हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी आने वाली भारत यात्रा सार्थक रहेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कश्मीर के संदर्भ में दिए एक बयान के बारे में हिना ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की स्थिति स्पष्ट कर दी है। सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर (मुद्दे) को अलग छोड़ देना चाहिए। हिना ने कहा, हम प्रतिक्रियावादी कूटनीति में यकीन नहीं करते। हम सही वक्त आने पर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते में भी सुधार हुआ है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारत, वार्ता, हिना, India, Pakistan, Talks, Hina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com