इस्लामाबाद:
भारत और पाकिस्तान के गृह सचिवों के बीच दो दिवसीय महत्वपूर्ण वार्ता शुरू हो गई। वीजा नियमों को सरल बनाने और 2008 के मुंबई हमलों के षडयंत्रकारियों के खिलाफ मुकदमे जैसे मुद्दों के वार्ता के केंद्र में रहने की उम्मीद है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह सचिव आरके सिंह कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी दल का नेतृत्व पाकिस्तान के गृह सचिव ख्वाजा सिद्दीक अकबर कर रहे हैं। बातचीत इस्लामाबाद के एक होटल में शुरू हुई। गृह सचिवों के बीच पिछले चरण की वार्ता गत वर्ष मार्च में नई दिल्ली में हुई थी।
वार्ता से पहले भारतीय अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने नए आसान वीजा नियमों को अंतिम रूप दे दिया है, जिनमें पहली बार पर्यटक वीजा, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को आगमन पर वीजा तथा व्यवसायियों के लिए एक साल तक का बहु प्रवेश वीजा शामिल हैं। दोनों गृह सचिव शुक्रवार को वार्ता के समापन पर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं