- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम तेहरान में शुरू हो चुका है.
- अयातुल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत से भी एक डेलिगेशन गया है. जिसमें चारों धर्मों के गुरु भी शामिल हैं.
- भारतीय डेलिगेशन ने अयातुल्ला को कैसे श्रद्धांजलि दी, इसकी तस्वीरें और वीडियो भा सामने आए हैं.
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम तेहरान में शुरू हो चुका है. इसमें कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. अयातुल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत से भी एक डेलिगेशन गया है. शुक्रवार को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के पहले दिन देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने पूर्व सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी. इसमें इसकी तस्वीरें-वीडियो भी सामने आए हैं. खास बात यह है कि भारतीय डेलिगेशन में चारों धर्मों के गुरु भी गए हैं, जो भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि को दिखाता है.
केंद्रीय मंत्री और बिहार के राज्यपाल कर रहे भारतीय डेलिगेशन का नेतृत्व
केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नेतृत्व में गए भारतीय डेलिगेशन ने शुक्रवार को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारत सरकार एवं देश की जनता की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Tribute by Senior Representatives of the Government of India to the Martyred Leader of the Islamic Republic of Iran. pic.twitter.com/i6xMYpbU1V
— Iran in India (@Iran_in_India) July 3, 2026
विदेश राज्य मंत्री ने एक्स पर साझा की तस्वीरें
पिछले तीन दशक से ईरान का नेतृत्व कर रहे खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों के पहले दिन मृत्यु हो गई थी. विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने ‘एक्स' पर प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय के हैंडल को टैग करते हुए पोस्ट किया, ‘‘माननीय बिहार के राज्यपाल और मैंने तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारत सरकार और देश की जनता की ओर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.''
उन्होंने समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. बिहार लोकभवन ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राज्यपाल ने पश्चिम एशिया में हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की. बिहार के लोकभवन ने राज्यपाल हसनैन के हैंडल को टैग करते हुए कहा, ‘‘विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा के साथ आज तेहरान में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया. हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की.''
The Special Representatives of the Government of the Republic of India, Bihar Governor Lieutenant General (Retd.) Syed Ata Hasnain and Mr. Pabitra Margherita, Minister of State for External Affairs, paid tribute to the martyred Leader of the Islamic Republic of Iran. pic.twitter.com/bFVgxV6XSn
— Iran in India (@Iran_in_India) July 3, 2026
लोकभवन ने समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. भारत स्थित ईरानी दूतावास ने भी ‘एक्स' पर एक पोस्ट जारी करके हसनैन और मार्गेरिटा के श्रद्धांजलि अर्पित करने का वीडियो साझा किया. यह श्रद्धांजलि उस सभागार में दी गई, जहां खामेनेई के लिए शोक समारोह आयोजित किया गया था.
ईरानी दूतावास ने कहा, ‘‘भारत सरकार के विशेष प्रतिनिधियों, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने ईरान इस्लामी गणराज्य के शहीद नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.''
एक अन्य पोस्ट में ईरानी दूतावास ने कहा, ‘‘भारतीय धार्मिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की.'' दूतावास ने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया.''
A delegation of Indian religious leaders paid tribute to the martyred Leader of the Islamic Republic of Iran, Ayatollah Ali Khamenei. pic.twitter.com/Ji1i3vNkGm
— Iran in India (@Iran_in_India) July 3, 2026
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई गुरु भी गए हैं तेहरान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. साथ ही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और भारत से गए सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मगुरुओं ने भी दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खामेनेई को ‘‘एक ऐसे सम्मानित नेता'' के रूप में याद किया, जिन्होंने ‘‘विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना किया और उत्पीड़ितों के लिए संघर्ष किया.''

खामेनेई को श्रद्धांजलि देने वाले भारतीय डेलिगेशन में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, महबूबा मुफ्ती और अन्य लोग.
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पांच, छह और सात जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे, जबकि उन्हें नौ जुलाई को मशहद शहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - इराक भी जाएगा अली खामेनेई का जनाजा, लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद; क्या है ईरान का मकसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं