विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

डोकलाम मुद्दे पर भारत और चीन बातचीत करें : अमेरिका

भारतीय सेना द्वारा चीनी सेना को डोकलाम क्षेत्र में सड़क बनाने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

डोकलाम मुद्दे पर भारत और चीन बातचीत करें : अमेरिका
अमेरिका ने डोकलाम क्षेत्र में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत और चीन को आपस में बातचीत करने का सुझाव दिया है.
  • मामले पर करीब से नजर रख रहे है अमेरिका
  • दोनों पक्षों को साथ बैठकर बातचीत करने की प्रेरणा
  • गतिरोध 50 दिन से ज्यादा वक्त से जारी
वाशिंगटन: भारत-चीन सीमा पर डोकलाम मुद्दे पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध के बीच अमेरिका ने बातचीत करके समस्या सुलझाने का सुझाव दिया है. अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहता है कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में चल रहे गतिरोध पर भारत और चीन आपस में बातचीत करें.

भारतीय सेना द्वारा चीनी सेना को डोकलाम क्षेत्र में सड़क बनाने से रोकने के कारण शुरू हुआ यह गतिरोध 50 दिन से ज्यादा वक्त से जारी है.

VIDEO : दुनिया भारत के साथ


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘यह ऐसी स्थिति है जिस पर हम करीब से नजर रख रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, हमारे संबंध दोनों सरकारों के साथ हैं. हम दोनों पक्षों को साथ बैठने और बातचीत करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं. तब तक इसे अपने हाल पर छोड़ दें.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doklam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com