विज्ञापन
This Article is From May 25, 2015

बहरीन : कर्ज में डूबे भारतीय मूल के नागरिक ने की खुदकुशी

दुबई: बहरीन में कर्ज में डूबे भारतीय मूल के एक नागरिक मैकेनिक ने आत्महत्या कर ली।

समाचारपत्र 'गल्फ डेली न्यूज' में सोमवार को आई खबर के अनुसार, 41 वर्षीय भारतीय मैकेनिक प्रमु सुधीर का शव शनिवार सुबह मुहर्रक सिटी के श्रमिक आवास में पंखे से लटका पाया गया। उसने सुसाइड नोट भी लिखा था।

मृतक के रिश्ते के भाई प्रसन्ना कुमार ने बताया, 'उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने कर्ज में डूबे होने और कर्ज की राशि न चुका पाने की बात कही थी।'

प्रसन्ना ने कहा कि सुधीर सात साल से बहरीन में रह रहा था और एक बार भी अपने परिवार से मिलने भारत नहीं लौट पाया था।

उसने कहा, 'वह हमेशा कहता था कि वह कर्ज में डूबा हुआ है और जितना वह कमाता है, उससे खर्च नहीं चल पाता है। अब सुन रहा हूं कि उसने कई लोगों से हजारों दिनार कर्ज ले रखा था।'

सुधीर मूल रूप से केरल का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12 और सात साल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com