विज्ञापन

बहरीन ने बताया - होटल द क्राउन प्लाजा पर हमले से कितना नुकसान हुआ?

बहरीन का ये फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा अमेरिका के फिफ्थ फ्लीट बेस के पास है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिका के समुद्री सुरक्षा और अभियानों की कमान संभालता है.

बहरीन ने बताया - होटल द क्राउन प्लाजा पर हमले से कितना नुकसान हुआ?
  • बहरीन के मनामा में स्थित क्राउन प्लाजा 5 स्टार होटल पर हमला हुआ है. वीडियो में धुएं का गुबार दिख रहा है.़.
  • यह होटल अमेरिका के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय के पास स्थित है जो मिडिल ईस्ट में नौसेना का रणनीतिक केंद्र है
  • बहरीन सरकार ने बताया कि इस हमले में होटल को नुकसान हुआ है, पर किसी की जान नहीं गई है

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में अब बहरीन के फाइव स्टार होटल को निशाना बनाए जाने की खबर है. ये क्राउन प्लाजा होटल मनामा के जुफेर इलाके में है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में होटल से धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है. आशंकाओं के बीच बहरीन सरकार ने बताया है कि ये हमला कितना भीषण था. 

अमेरिकी बेस के पास है क्राउन प्लाजा होटल 

बहरीन का ये फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा बेहद अहम जगह पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये होटल अमेरिका के फिफ्थ फ्लीट (Fifth Fleet) बेस के पास है. मनामा में स्थित फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय अमेरिकी नौसेना का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में समुद्री सुरक्षा और अभियानों की कमान संभालता है. शनिवार को ईरान ने फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को भी निशाना बनाया था. 

होटल को नुकसान, धुएं का गुबार

अब इस अमेरिकी बेस के पास स्थित क्राउन प्लाजा होटल के कैंपस पर अटैक की खबर है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ये कथित हमला ईरान के ड्रोन या मिसाइल से किया गया था. सामने आए वीडियो में देखने से साफ है कि होटल को काफी नुकसान हुआ है. 

देखें- लिफ्ट को बंकर तक पहुंचने में लग जाते थे 5 मिनट, फिर अमेरिका-इजरायल ने खामेनेई को कैसे मारा?

बहरीन सरकार ने बताया, क्या हुआ?

खबरों के बाद बहरीन सरकार ने इस हमले को लेकर जानकारी दी है. बहरीन की इंटीरियर मिनिस्ट्री की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया गया कि मनामा के क्राउन प्लाजा होटल को टारगेट किया गया है. इस हमले की वजह से संपत्ति का नुकसान हुआ है, हालांकि किसी की जान नहीं गई है. सरकार ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और कहा है कि जरूरी होने पर ही सड़कों पर निकलें.

अमेरिकी दूतावास कर्मी निकाले गए

खबरों में बताया जा रहा है कि मनामा के इस 5 स्टार होटल में अमेरिकी दूतावास के भी कई अधिकारी रह रहे थे, जिन्हें हमले के बाद सफलतापूर्वक निकाल लिया गया. होटल पर हमले के बाद बहरीन के मनामा स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वो बहरीन की राजधानी में होटलों से दूर रहें, क्योंकि इन पर हमले का खतरा है.  सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने खाड़ी में अपने हमले तेज कर दिए हैं. 

ये भी देखें- कौन हैं अयातुल्ला अराफी? जिन्हें खामेनेई की हत्या के बाद बनाया गया ईरान का अंतरिम सुप्रीम लीडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bahrain Hotel Attacked, Israel Attack Iran, Iran Retaliation Missile Drone Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com