विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

क्या इस तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढ सकते हैं आप? सोशल मीडिया पर माथापच्ची कर रहे लोग

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शेयर कर लोगों से पूछा जा रहा है कि क्या आप बता सकते हैं कि इसमें तेंदुआ कहां है?

Also Read in
क्या इस तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढ सकते हैं आप? सोशल मीडिया पर माथापच्ची कर रहे लोग
क्या इस तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढ सकते हैं आप?
  • तस्वीर में छिपे तेंदुए को ढूंढने की कोशिश कर रहे लोग
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
  • तेंदुए को ढूंढने में लोगों को हुई मुश्किल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शेयर कर लोगों से पूछा जा रहा है कि क्या आप बता सकते हैं कि इसमें तेंदुआ कहां है? शुक्रवार को एक ट्विटर यूजर बेल्ला लेक ने एक तस्वीर शेयर की और लोगों से पूछा कि इसमें छुपी हुई बड़ी बिल्ली को ढूंढें. उन्होंने लिखा, 'इस तस्वीर को मुझे किसी ने भेजा और मैं इस बात के लिए तैयार हो गई थी कि यह एक मजाक है, लेकिन फिर इस तेंदुए को ढूंढ लिया. क्या आप इसे ढूंढ सकते हैं.' हालांकि ये थोड़ा मुश्किल है. इस फोटो पर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. 

कई लोग इस फोटो में तेंदुए को ढूंढने में नाकाम रहे. इस फोटो पर 6 हजार से ज्यादा लाइक आये और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, 'नहीं ढूंढा, कृपया मदद करें.'

एक ट्विटर यूजर स्टेफानिया ने लिखा, 'मुझे लगभग 5 मिनट लगे, इसे अच्छी तरह छिपाया गया है.' 

कुछ ट्विटर यूजर ने तेंदुए को ढूंढ लिया. आप भी देखिए. निमाह नाम के ट्विटर यूजर ने रेड सर्किल करते हुए तेंदुए को ढूंढने का दावा किया. 

एक और यूजर फूडिनिक्स ने लिखा, बस कुछ ही सेकंड में ढूंढ लिया. 

एक यूजर ने तो लाल रंग से पूरी आकृति बनाकर ही तेंदुए को दिखा दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hidden Leopard, Spot The Leopard, Viral Picture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com