विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2016

यूरोपीय संघ में बना रहेगा या बाहर होगा ब्रिटेन, प्रचार अभियान शुरू

यूरोपीय संघ में बना रहेगा या बाहर होगा ब्रिटेन, प्रचार अभियान शुरू
ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन (फाइल फोटो)
लंदन: ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने या फिर हटने के फैसले के लिए आगामी 23 जून को होने वाले जनमत संग्रह को लेकर आधिकारिक प्रचार अभियान शुरू हो गया है।

'वोट लीव' (हटने के लिए मतदान) और 'ब्रिटेन स्ट्रांगर इन यूरोप' (यूरोपीय खेमे में ब्रिटेन ज्यादा मजबूत) विषयों पर मतदान होगा। इन दोनों पक्षों के लोगों ने जनमत संग्रह के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

अनाधिकारिक प्रचार अभियान पहले से चल रहा है, लेकिन आधिकारिक प्रचार अभियान शुरू होने के साथ दोनों पक्षों के लिए कुछ नियम भी तय किए गए है। मसलन, प्रचार अभियान में हर पक्ष 70 लाख पाउंड तक खर्च कर सकता है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, जनमत संग्रह, वोट लीव, ब्रिटेन स्ट्रांगर इन यूरोप, UK, EU Referendum, Campaign, Britain, Vote Leave