विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

"दर्दनाक हादसा..." सांप के काटने से शख्‍स की तड़प-तड़पकर पत्‍नी के सामने हुई मौत

ऑस्ट्रेलिया में सांप कभी-कभी सड़कों और घरों में रेंगते नजर आ जाते हैं. कुछ दिन पहले, क्वींसलैंड के हर्वे-बे में एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को भी शौचालय में 4 फुट का एक सांप मिला था. अब यहां ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं. 

"दर्दनाक हादसा..." सांप के काटने से शख्‍स की तड़प-तड़पकर पत्‍नी के सामने हुई मौत
ऑस्‍ट्रेलिया में सांप के काटने से एक शख्‍स की पत्‍नी के सामने हुई मौत (प्रतीकात्‍मक फोटो)

ब्रिसबेन :  ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति की संदिग्ध जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. इस शख्‍स को जब सांप ने काटा, तब उनकी पत्‍नी वहीं मौजूद थीं, लेकिन डॉक्‍टरों के आने से पहले ही उनकी मौत हो गई.     न्यूजीलैंड हेराल्ड के अनुसार, 60 साल के इस व्यक्ति को शनिवार को क्वींसलैंड में एक निजी संपत्ति में सांप ने हाथ में काट लिया. सांप की प्रजाति की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भूरे सांप द्वारा काटे जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई.

खबर के मुताबिक, दो बच्‍चों के पिता की मौत ब्रिसबेन से करीब 50 किलोमीटर दूर लॉकयर वैली में हुई. उनके पड़ोसी मिशेल वेद्रेदी ने कहा कि घटना के बाद उन्हें परिवार और दोस्तों से कई कॉल और संदेश मिले. वेद्रेदी ने कहा, "वे पूछ रहे थे कि क्या मैं ठीक हूं, क्योंकि हेलीकॉप्टर और चार एंबुलेंस व पुलिस की कारें खड़ी थीं." उन्‍होंने कूरियर मेल को बताया, "किसी ने मुझे बताया कि एंबुलेंस के वहां पहुंचने से पहले उनकी पत्नी बाड़ के पास से मदद के लिए चिल्ला रही थी."

सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स के कॉन्‍ट्रैक्‍टर हीथर मैकमरे के अनुसार, क्वींसलैंड में काफी सांप पहुंच रहे हैं. इन्‍हें आप सांपों का मौसम भी कह सकते हैं, जो अक्टूबर में शुरू हुआ और अप्रैल तक चलेगा. "गर्मी और उमस निश्चित रूप से (सांपों) को बाहर ला रही है. अजगर नमी से प्यार करते हैं और भूरे सांप गर्म, सूखे दिनों में बाहर निकलते हैं."

इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कोरोनर के लिए एक रिपोर्ट तैयार की है और दुखद मौत को संदिग्ध नहीं मान रही है. ऑस्ट्रेलिया में, सांप कभी-कभी सड़कों और घरों में रेंगते हैं. जब मौसम गर्म हो जाता है, तो वे धूप में आराम करते हैं. ये ऐसा ही है, जैसे इंसान करते हैं. जब मौसम में ठंडी जगहों की तलाश में जाते हैं. वहीं, बहुत अधिक ठंड पड़ने पर गर्म जगहों का रुख करते हैं. 

कुछ दिन पहले, क्वींसलैंड के हर्वे-बे में एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को भी शौचालय में 4 फुट का एक सांप मिला था. अब यहां ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Tragic Incident In Australian, Australian Man Dies, Snake Bite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com