विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

इमरान खान की पार्टी ने नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के नामांकन को चुनौती दी

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी ने नेशनल असेंबली की एक सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के नामांकन को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

Also Read in
इमरान खान की पार्टी ने नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के नामांकन को चुनौती दी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान (फाइल फोटो)
लाहौर: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी ने नेशनल असेंबली की एक सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के नामांकन को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा है कि वह नामांकन पत्र दाखिल करते समय खुद उपस्थित नहीं हुईं. नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने कुलसुम को उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो उनके पति को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई है.

यह भी पढ़ें: नवाज शरीफ नई मुसीबत में फंसे, जजों के अपमान के मामले में अदालत ने भेजा नोटिस

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने लाहौर की एनए-120 सीट से दाखिल नामांकन पत्र को स्वीकार किए जाने को चुनौती दी है. इस सीट पर 17 सितंबर को चुनाव होगा.

VIDEO: क्या खत्म हो गया नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर?
तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और याचिकाकर्ता अंदलीब अब्बासी ने कहा कि कुलसुम के नामांकन पत्र में विरोधाभास हैं. उन्होंने दावा किया, 'कुलसुम नवाज के पास भी यूएई का वर्क परमिट है, जिस आधार पर उनके पति को अयोग्य ठहराया गया.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com