विज्ञापन

अगर पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते पर साइन कर दिया, तो क्यों बदलना पड़ेगा पासपोर्ट? आप भी जानिए जवाब

अब्राहम समझौता अमेरिका की मध्यस्थता में 2020 में हुआ एक ऐतिहासिक शांति समझौता है. इसका मकसद इज़रायल और कई अरब देशों के बीच दशकों पुरानी रंजिश को खत्म कर राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को सामान्य बनाना है.

अगर पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते पर साइन कर दिया, तो क्यों बदलना पड़ेगा पासपोर्ट? आप भी जानिए जवाब
पाकिस्तान की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. कहा कि वह इसके लिए बाध्य नहीं है.
Pixabay

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों पर अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला है.  हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ये पाकिस्तान की विचारधारा को नामंजूर है. पाकिस्तान ने कहा कि वह ऐसी मांगों को स्वीकार करने के लिए किसी भी तरह से बाध्य नहीं है और उसने दोहराया कि इजरायल को मान्यता देना एक संप्रभु फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण से जुड़ा हुआ है.

देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने समझौतों में शामिल होने के विचार की आलोचना की और इजरायल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूछा, "आप उन लोगों के साथ कैसे बैठेंगे जिनके शब्दों पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता?"

लेकिन पाकिस्तान के सुर बदलने में देर नहीं लगते हैं. जानकार बताते हैं कि पाकिस्तान सऊदी अरब की आस में बैठा है और उसी का पिछलग्गू बन कर इस मुसीबत से पार पाना चाहता है. दूसरी ओर ट्रंप लगातार दबाव बना रहे हैं. ऐसे में अगर पाकिस्तान ट्रंप के प्रेशर के आगे घुटने टेकता है तो उसे अपने पासपोर्ट में बदलाव करना पड़ेगा. यानी पाकिस्तान अगर इजरायल को मान्यता देता है तो उसे पासपोर्ट में बदलाव करना पड़ेगा. 

शहबाज शरीफ की गजब बेइज्जती, ट्रंप ने पाकिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था की सच्चाई दुनिया को बता दी

क्यों पासपोर्ट बदलना पड़ेगा?

यदि पाकिस्तान कभी अब्राहम समझौते में शामिल होता है तो उसे अपना पासपोर्ट बदलना पड़ेगा. पाकिस्तान के पासपोर्ट में फिलहाल इजरायल की यात्रा पर स्पष्ट प्रतिबंध है. पासपोर्ट बुक के अंदर यह लिखा होता है, "यह पासपोर्ट इजरायल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए मान्य है."

यानी अगर इजरायल और पाकिस्तान में कभी राजनयिक संबंध स्थापित होते हैं तो उसे अपना पासपोर्ट बदलना होगा. नए पासपोर्ट में 'इजरायल को छोड़कर' वाली लाइन हटानी होगी.

अब्राहम समझौता क्या है?

अब्राहम समझौता अमेरिका की मध्यस्थता में 2020 में हुआ एक ऐतिहासिक शांति समझौता है. इसका मकसद इज़रायल और कई अरब देशों के बीच दशकों पुरानी रंजिश को खत्म कर राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को सामान्य बनाना है. इसके अलावा पश्चिम एशिया को बैलेंस और अमन-चैन की लिए ये शांति समझौता अमल में लाया गया था. इस समझौते का अहम लक्ष्य मध्य पूर्व में ईरान के बढ़ते प्रभाव को रोकना और अमेरिका के नेतृत्व में एक नया क्षेत्रीय समीकरण तैयार करना है.

यह भी पढ़ें: मुनीर की मेहरबानी से फंस गया पाकिस्तान, न उगलते बन रहा न निगलते बन रहा अब्राहम समझौता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com