पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को उनकी हत्या के प्रयास के एक दिन बाद कहा है कि उन्हें चार गोलियां लगी थी. इमरान ने कहा, "मुझे एक दिन पहले ही पता चल गया था कि मुझ पर हमला होगा." लाहौर के अस्पताल से एक वीडियो संबोधन में इमरान ने कहा, "मुझे हमले के एक दिन पहले पता लग गया था कि या तो वजीराबाद या कहींं और, उन्होंने मुझे मारने की योजना बनाई है." इमरान ने यह भी आरोप लगाया, "चार लोगों ने बंद दरवाजों के पीछे मुझे मारने की साजिश रची. मेरे पास वीडियो है, यदि मुझे कुछ हुआ तो वीडियो जारी कर दिया जाएगा.मु झे मारने की साज़िश जिन तीन लोगों ने रची उसमें राना सानाउल्लाह शामिल हैं. ये तीन लोग उन चार लोगों से अलग हैं जिनका नाम मैंने पहले ले रखा है. इन लोगों ने साज़िश की कि सलमान तासिर की तरह इमरान खान का क़त्ल कराया जाए. इसलिए पहले वीडियो बनाया कि इसने दीन की नाफ़रमानी की. सब प्लान के तहत हुआ है लेकिन ये डिजिटल दुनिया है कुछ छिप नही सकता."
बता दें, सानाउल्लाह पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं. इमरान खान ने पीएम शाहबाज शरीफ़, गृहमंत्री राना सानाउल्लाह और मेजर जेनरल फ़ैसल नसीर, इन तीन लोगों पर मारने की साज़िश का आरोप दोहराया है." संबोधन के दौरान इमरान ने नीले रंग का हॉस्पिटल गाउन पहन रखा था और उनकी बांह पर ड्रिप लगी थी. उनके पीछे पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Pakistan | Four people plotted to kill me behind closed doors. I've a video with me, if something happens to me, the video will be released: Former Pakistan PM Imran Khan
— ANI (@ANI) November 4, 2022
(Source: Pakistan Tehreek-e-Insaf) pic.twitter.com/V610TJHHas
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI) के प्रमुख इमरान नेकहा, "मैं आम आदमियों के बीच से ही आया हूं. मेरी पार्टी सैन्य प्रतिष्ठान (military establishment) के तहत नहीं बनी हैं, मैंने 22 साल तक संघर्ष किया है." चुनाव सुधार को लेकर उन्होंने कहा, " ईवीएम मशीन आने से 90 फीसदी धांधली खत्म हो जाती. लेकिन ये लेकर नहीं आने दिए. इसके बावजूद भी PTI जीत जाती है. उसके बाद एक हैंडलर इस्लामाबाद आ जाता है. वो बोलता है कि मैं इनको सीधा करूंगा. और सख्तियां शुरू हो जाती है. हमारे मेंबर्स को एप्रोच किया जाता है. उन्हें डराया-धमकाया जाता है."
इस बीच, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कातिलाना हमले के मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. मीडिया में आई खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि इन दोनों संदिग्धों ने ही खान पर गोलीबारी करने वाले नवीद मोहम्मद बशीर को पिस्तौल और गोलियां बेची थीं. पंजाब प्रांत के वजीराबाद में एक विरोध मार्च के दौरान गुरुवार को 70 वर्षीय इमरान के काफिले पर हमला किया गया था और उनके पैर में गोली लगी थी. हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी तथा कम से कम 10 लोग जख्मी हुए थे.
* Imran Khan पर गोली चलाने वाले का Video Viral करने के आरोप में Pakistan के पुलिस अधिकारी निलंबित
* इमरान पर हुए हमले की पाकिस्तानी सेना ने की निंदा, जल्द ठीक होने की मांगी दुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं