(फाइल फोटो)
मास्को:
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि 2024 से आगे भी क्रेमलिन में बने रहने के लिए संविधान में बदलाव करने की उनकी कोई योजना नहीं है. अगले सप्ताह होने वाले चुनाव में पुतिन के फिर से विजयी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. अमेरिकी टीवी नेटवर्क एनबीसी ने उनसे सवाल किया था कि क्या वह चीनी नेता शी चिनफिंग के कदमों का अनुसरण करेंगे जिनकी नजर असीमित समय तक कार्यकाल पर है. इस पर पुतिन ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैंने कभी संविधान को नहीं बदला. मैंने इसे अपने अनुकूल बनाने के लिए ऐसा नहीं किया और आज भी ऐसा करने का मेरा कोई इरादा नहीं है.’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NBC