हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बाल यौन शोषण मामले में फंसे एक व्यक्ति को माफ़ी देने के फैसले के चलते कैटलिन नोवाक को शनिवार को अपना छोड़ना पड़ा. जिस व्यक्ति को कैटलिन नोवाक ने माफी दी थी वो एक बाल गृह में पूर्व उपनिदेशक के तौर पर काम करता था. उसने अपने बॉस द्वारा बच्चों के साथ किए गए यौन शोषण को छुपाने की कोशिश की थी.
विपक्षी राजनेताओं के बढ़ते दबाव और शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद कैटलिन नोवाक ने ये घोषणा की. नोवाक ने शनिवार को राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल एम1 पर कहा, 'राज्य के प्रमुख के रूप में मैं आज आपको आखिरी बार संबोधित कर रही हूं. मैं राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे रही हूं. 46 वर्षीय नोवाक ने स्वीकार किया की उन्होंने गलती की है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पूर्व परिवार नीति मंत्री ने कहा, "मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने चोट पहुंचाई है और उन सभी पीड़ितों से जिन्हें यह आभास हुआ होगा कि मैंने उनका समर्थन नहीं किया." "मैं बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के पक्ष में हूं, मैं थी और रहूंगी."
यह निर्णय पिछले अप्रैल में पोप फ्रांसिस की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान लिया गया था. पिछले सप्ताह स्वतंत्र समाचार साइट 444 द्वारा इस फैसले का खुलासा करने के बाद से देश का विपक्ष नोवाक के इस्तीफे की मांग कर रहा था.
शुक्रवार शाम को प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के बाहर एकत्र हुए थे और जोर दार प्रदर्शन इस दौरान किया गया था. इतना ही नहीं माफी के चलते तीन राष्ट्रपति सलाहकारों ने अपना पद छोड़ दिया था.
बता दें कैटलिन नोवाक, प्रधान मंत्री विक्टर ओर्बन के करीबी सहयोगी हैं.
ये भी पढ़ें- ''आपको कमांडर-इन-चीफ बनने का हक नहीं...'', निक्की हेली ने ट्रंप को दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं