रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली के पति का एक रैली के दौरान मजाक उड़ाया और चुनाव प्रचार में उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया. इसके बाद भारतीय-अमेरिकी राजनेता निक्की हेली ने भी ट्रंप पर पलटवार किया. निक्की हेली ने कहा कि ''जो इंसान सैन्य परिवारों का अपमान करता है, उसे कमांडर-इन-चीफ होने का कोई अधिकार नहीं है''.
हेली के पति मेजर माइकल हेली, नेशनल गार्ड के कमीशन अधिकारी हैं और वर्तमान में अफ्रीका में तैनात हैं. वह 218 मैनुवर एनहेंसमेंट ब्रिज का हिस्सा हैं जो हॉर्न ऑफ अफ्रीका को मदद देती है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग शनिवार को साउथ कैरोलिना में ट्रंप की रैली से शुरू हुई. जहां, ट्रंप ने जाने-अनजाने में निक्की के पति के बारे में सवाल करना शुरू कर दिए. उन्होंने कहा, ''उनके पति कहां हैं? ओह.. वह यहां नहीं है. उनके पति को क्या हुआ है? वह चले गए हैं.''
ट्रंप के इस बयान पर 52 वर्षीय हेली ने भी पलटवार किया है. साउथ कैरोलिना में जनता को संबोधित करते हुए हेली ने कहा, ''डोनाल्ड, अगर तुम्हें कुछ बोलना है तो मेरे मुंह पर बोलो न कि मेरे पीठ पीछे. बहस के मंच पर आओ और मेरे सामने बोलो.'' उन्होंने कहा, ''मुझे माइकल की सर्विस पर गर्व है. सभी सैन्य परिवार जानते हैं कि यह एक बलिदान है. मैं लंबे वक्त से इस तथ्य पर बात करती आ रही हूं कि हमें 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं की मानसिक योग्यता का परीक्षण कराना चाहिए''. उन्होंने कहा, ''ट्रंप का दावा है कि वो इसे पारित करेंगे लेकिन शायद वह ऐसा करें और शायद वह ऐसा न करें''.
हेली ने कहा, ''माइकल, अमेरिका के लिए अफ्रीका में तैनात हैं और इसके बारे में आप कुछ नहीं जानते हैं. जो व्यक्ति लगातार सैन्य परिवारों के बलिदान का अपमान करता है, उसे कमांडर-इन-चीफ होने का कोई हक नहीं है.''
ट्रंप के बयान की लोग कर रहे हैं आलोचना
हेली के पति पर किए गए ट्रंप के बयान की कई अन्य लोग भी जमकर आलोचना कर रहे हैं. जनरल (सेवानिवृत्त) डॉन बोल्डुक ने कहा, "केवल एक बीमार व्यक्ति ही तैनात किए गए सेवा सदस्य को पद से हटा सकता है. यह हमारे देश के प्रत्येक सैन्य परिवार का अपमान है. यह वास्तव में वह अराजकता है जिसकी हमें अमेरिका में जरूरत नहीं है." इसी बीच माइकल हेली ने भी अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए मीम शेयर किया. इसमें लिखा है, ''जानवरों और इंसान में केवल एक अंतर है? जानवर कभी भी किसी मूर्ख को झुंड का नेतृत्व नहीं करने देते हैं'' और इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ट्रंप के अकाउंट को मेंशन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं