विज्ञापन
This Article is From May 24, 2019

इस देश में सिर्फ 77 रुपये में मिल रहा है खूबसूरत घर, बस पूरी करनी होगी ये एक छोटी-सी शर्त

सबसे पॉपुलर टूरिस्ट और वेडिंग डेस्टिनेशन इटली में आपको सिर्फ 1 यूरो लगभग 77 भारतीय रुपये में घर मिल सकता है. ये घर इटली के एक टाउन मुसोमेली में मिल रहा है. यहां देखिए इस टाइन की वीडियो...

इस देश में सिर्फ 77 रुपये में मिल रहा है खूबसूरत घर, बस पूरी करनी होगी ये एक छोटी-सी शर्त
सिर्फ 77 रुपये में खरीद सकते हैं घर, बड़ा बेडरूम और खिड़की के बाहर खूबसूरत नज़ारा
  • 77 रुपये में अब अपना घर
  • इटली में खरीदें सिर्फ 77 रुपये में घर
  • घर के बाहर दिखेगा खूबसूरत नज़ारा
इटली:

क्या कभी सोचा है कि आप सिर्फ 77 रुपये में घर में घर खरीद सकते हैं, वो भी विदेश में! जी हां, सबसे पॉपुलर टूरिस्ट और वेडिंग डेस्टिनेशन इटली में आपको सिर्फ 1 यूरो लगभग 77 भारतीय रुपये में घर मिल सकता है. ये घर इटली के एक टाउन मुसोमेली में मिल रहा है. यहां देखिए इस टाइन की वीडियो...

77 रुपये में यहां घर खरीदने के लिए यहां एक शर्त रखी गई है. इस शर्त के मुताबिक आपको खरीदा हुआ घर तीन साल में रिनोवेट कराना होगा. अगर नहीं किया तो ये घर आपसे वापस ले लिया जाएगा. 

इटली के मुसोमेली में 500 घरों को बेचा जा रहा है, जिनमें से 100 घरों को ऑनलाइन बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया गया है. 

चुनावी नतीजे मानने से इनकार, खुद को विजेता घोषित कर लगा दी पुलिस की इमारत में आग

दरअसल मुसोमेली में रहने वाले लोग शहरों में काम और पढ़ाई के लिए जा चुके हैं. इस वजह से यहां के करीब 500 घर खाली पड़े हैं.

क्रिसमस के दौरान ऐसा दिखता है मुसोमेली

घरों के साइज़ की बात करें तो ये छोटे नहीं हैं बल्कि एक से ज्यादा बेडरूम वाले हैं. साथ ही घरों के बाहर का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत है. 

ये घर खरीदने के लिए आपको 77 रुपये के अलावा 5.5 लाख रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट भी देना होगा. इसके अलावा घर को रिनोवेट कराने के लिए 2.7 लाख की राशि एडमिन को देनी होगी. 

Viral Video में देखिए कैसे 16 सेकेंड में धराशाई हुई 21 माले की बिल्डिंग...

बता दें, मुसोमेली में कई ऐतिहासिक गुफाएं, महल और चर्च हैं. स्थानीय लोगों के शहर चले जाने की वजह से इलाके की आबादी कम हुई है. इस जगह को फिर से बसाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है. 

मुसोमेली की तस्वीर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
House, Cheap House, Mussomeli, House For Just Rupees 77
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com