विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट में आधा हुआ जहाजों का आवागमन, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में 50% की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

होर्मुज स्ट्रेट में आधा हुआ जहाजों का आवागमन, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर बढ़ी चिंता
ईरान तनाव के बीच होर्मुज में समुद्री ट्रैफिक घटा
NDTV
  • होर्मुज स्ट्रेट में 31 अगस्त को समुद्री यातायात में भारी गिरावट आई, केवल पांच जहाजों के आवागमन की पुष्टि हुई
  • इन पांच जहाजों में चार मध्य पूर्व की खाड़ी में दाखिल हुए और एक जहाज इस क्षेत्र से बाहर निकला था
  • बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट में आवागमन स्थिर रहा, 35 जहाजों की आवाजाही हुई जो पिछले दिन से थोड़ी अधिक थी

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. इस बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है. केप्लर के अनुसार, बीते 31 अगस्त को होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस दिन केवल पांच जहाजों के आवागमन की पुष्टि हुई, जो एक दिन पहले दर्ज किए गए 10 आवागमन की तुलना में 50% कम है.

केप्टर की रिपोर्ट में क्या?

इन पांच आवागमन में चार जहाज मध्य पूर्व की खाड़ी में दाखिल हुए, जबकि एक जहाज बाहर निकला. इन जहाजों ने ईरानी, ओमानी और आपसी सहमति से तय किए गए मार्गों का इस्तेमाल किया. दो आवागमन ऐसे जहाजों से जुड़े थे, जिन्होंने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की थी, जबकि एक प्रतिबंधित जहाज भी इस आवाजाही का हिस्सा था. केप्लर ने कहा कि ये आंकड़े शुरुआती हैं. नए पुष्ट आंकड़े उपलब्ध होने पर अतिरिक्त सीक्रेट आवागमन की पहचान की जा सकती है और उन्हें कुल आंकड़ों में जोड़ा जा सकता है.

वहीं, बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट में गतिविधियां अपेक्षाकृत स्थिर रहीं. यहां 35 जहाजों के आवागमन की पुष्टि हुई, जो एक दिन पहले की तुलना में 2.9 प्रतिशत ज्यादा है. इनमें 19 जहाज लाल सागर में दाखिल हुए, जबकि 16 जहाज बाहर निकले. रिपोर्ट के मुताबिक, बाब-अल-मंडेब में किसी सीक्रेट आवागमन की जानकारी नहीं मिली. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने भी किसी नए हमले की पुष्टि नहीं की है.

जब तक जहाजों पर हमले होंगे, ईरान के साथ बातचीत संभव नहीं : जेडी वेंस

इधर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि जब तक ईरान कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद नहीं करता, तब तक अमेरिका उसके साथ कोई बातचीत नहीं करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ग्लोबल एनर्जी आपूर्ति की सुरक्षा और ईरान को अपने परमाणु प्रोग्राम को फिर से खड़ा करने से रोकने के लिए वॉशिंगटन आर्थिक, सैन्य, कूटनीतिक और गुप्त दबाव के उपायों का इस्तेमाल कर सकता है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने अभियानों को समाप्त करने के लिए कोई तय समयसीमा नहीं रखेगा, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान होर्मुज स्‍ट्रेट में कैसा व्यवहार करता है. उनका कहना था कि जब तक ईरान तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों को धमकाता रहेगा, तब तक किसी समयसीमा का खुलासा करना गैर-जिम्मेदाराना होगा. वेंस ने इस स्थिति को जारी युद्ध बताने वाली बातों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने की सैन्य कार्रवाई अब नहीं हो रही है और फिलहाल अमेरिका का मुख्य उद्देश्य होर्मुज स्‍ट्रेट के जरिए ऊर्जा आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका राष्ट्रपति की नई सामने आई नई डिमांड, ट्रंप बोले- होर्मुज बने 'Trump Strait'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hormuz Attack, Hormuz Blocade, Hormuz Blockade, Hormuz Blockade News, Hormuz Blockade Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com