विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2017

चीन में भारी बारिश से तबाही, 56 लोगों की जा चुकी है जान

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि कई शहरों में गुरवार से अब तक 48.6 सेमी (19 इंच) बारिश दर्ज की गई है.

चीन में भारी बारिश से तबाही, 56 लोगों की जा चुकी है जान
बारिश की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, शहरों में भी घुस गया है पानी
  • यातायात और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है
  • भारी बारिश से करीब 95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं
बीजिंग: दक्षिणी चीन में भारी बारिश की वजह से 56 लोगों की मौत हो गई है और 22 लापता हैं. भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया और शहरों में पानी घुस आया है. यातायात और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि कई शहरों में गुरवार से अब तक 48.6 सेमी (19 इंच) बारिश दर्ज की गई है.

मंत्रालय ने बताया कि भारी बारिश की वजह से किसी न किसी तरीके से 95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. दक्षिणी प्रांत के हुनान में बड़ी नदियों और झीलों में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है.

सोमवार को बारिश की वजह से चेंगदू स्थित हवाईअड्डे को एक घंटे से अधिक समय तक के लिए बंद रखा गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com