विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

हाफिज सईद के आतंकी समूह जमात उद दावा ने पाकिस्तान में बनाई नई पार्टी

मौलवी और समूह के पुराने शीर्ष सदस्यों में शामिल सैफुल्ला खालिद को नव गठित मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है.

हाफिज सईद के आतंकी समूह जमात उद दावा ने पाकिस्तान में बनाई नई पार्टी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी समूह जमात उद दावा ने राजनीतिक क्षेत्र में जगह बनाने के उद्देश्य से एक नई पार्टी शुरू की है. मौलवी और समूह के पुराने शीर्ष सदस्यों में शामिल सैफुल्ला खालिद को नव गठित मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है. उसने इस्लामाबाद में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी पाकिस्तान को ‘एक सही इस्लामी एवं कल्याणकारी राष्ट्र’ बनाने की दिशा में काम करेगी और वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है.

अमेरिका ने जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद की गिरफ्तारी कराने के लिए सूचना देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है. वह इस साल की शुरुआत से पाकिस्तान में नजरबंद है.

VIDEO: लश्‍कर का हिस्‍सा है जमात उद दावा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamaat-ud-Dawa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com