विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2016

स्विटजरलैंड के गियानि इनफ़ेंटिनो ने जीता चुनाव, फीफा को मिला नया अध्यक्ष

स्विटजरलैंड के गियानि इनफ़ेंटिनो ने जीता चुनाव, फीफा को मिला नया अध्यक्ष
ज्यूरिख: स्विटजरलैंड के गियानि इनफ़ेंटिनो शुक्रवार को ज्यूरिख में दूसरे दौर की वोटिंग में जीतने के बाद फीफा के नए अध्यक्ष बन गए।

इनफ़ेंटिनो को कुल 207 योग्य मतों में से 115 मत मिले और उन्होंने बहरीन के शेख सलमान पर एक निर्णायक बढ़त हासिल की। शेख सलमान को 88 वोट मिले।

चार माह से चल रहे अभियान में वह हालांकि सबसे आगे रहे थे। जॉर्डन के प्रिंस अली को चार वोट मिले और फ्रांस के जेरोम शैम्पेन को एक भी वोट नहीं मिला।

पहले दौर में इनफ़ेंटिनो ने 88 मतों से बढ़त बनाई। तब शेख सलमान को 85 वोट, प्रिंस अली को 27 और शैम्पेन को सात वोट मिले।

यूरोपीय गवर्निंग निकाय यूईएफए के 45 वर्षीय महासचिव गियानि इनफ़ेंटिनो स्विस एल्प्स में वलाइस क्षेत्र से फीफा के दूसरे अध्यक्ष हैं। ब्रिज के इनफ़ेंटिनो ने समीपवर्ती विस्प में जन्मे 79 वर्षीय ब्लाटर की जगह ली है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com