विज्ञापन

‘हमारे देश से बाहर निकलो’, US में भारतीयों से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो ने भड़काया गुस्सा

अमेरिका में एक भारतीय कपल के साथ नस्लीय बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स उन्हें देश छोड़ने को कहता है. कपल ने बहुत विनम्रता से जवाब दिया है. इस वीडियो को लेकर नस्लवाद को लेकर बहस छिड़ गई है.

‘हमारे देश से बाहर निकलो’, US में भारतीयों से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो ने भड़काया गुस्सा
नई दिल्ली:

अमेरिका से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का दिया है. एक भारतीय कपल को कथित तौर पर एक अजनबी व्यक्ति ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए देश छोड़ने के लिए कहा. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है.

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार के अंदर बैठकर भारतीय कपल से सवाल करता है कि क्या वे भारत से हैं. जवाब मिलने के बाद वह उन्हें अमेरिका छोड़ने के लिए कहता है. शख्स यह भी पूछता है कि अगर भारत इतना अच्छा है तो वे अमेरिका क्यों आए हैं. इस पर कपल बेहद शांत तरीके से जवाब देता है कि वे दुनिया को एक्सप्लोर करने आए हैं. लेकिन इसके बाद वह व्यक्ति आक्रामक हो जाता है और कहता है, 'हम तुम्हें यहां नहीं चाहते, अपने देश वापस जाओ… गेट द F* आउट ऑफ माय कंट्री.'

क्या बोला कपल ने?

भीषण उकसावे के बावजूद कपल पूरे समय संयम बनाए रखता है. उनका शांत जवाब सोशल मीडिया पर लोगों को प्रभावित कर रहा है.  

यह भी पढ़ें- ईरान के पास से हटेगी अमेरिकी नौसेना, होर्मुज में नाकाबंदी खत्म करने की तैयारी में ट्रंप

सोशल मीडिया पर बहस

बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को नस्लवाद और ज़ेनोफोबिया का उदाहरण बताया. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर चुप रहना गलत है, इससे ऐसे लोगों का हौसला बढ़ता है. वहीं कई यूज़र्स ने यह भी कहा कि वीज़ा लेकर आने वाले लोगों को टारगेट करना गलत और अवैज्ञानिक है.

अमेरिकी सिस्टम पर सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को टैग किया. रुबियो पहले कह चुके हैं कि हर देश में कुछ लोग नस्लीय टिप्पणियां करते हैं, लेकिन अमेरिका इन्हें स्वीकार नहीं करता. 

बड़ा ट्रेंड: एंटी-इंडियन कंटेंट?

इस घटना ने एक और मुद्दे को उजागर किया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक ऐसे वेरिफाइड अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जो खुद को म्यूजिक प्रोड्यूसर बताता है और पहले भी भारतीयों का मज़ाक उड़ाने वाले वीडियो शेयर कर चुका है.

लेखक के बारे में
img
Satyam Baghel
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US, H-1B Indians, Indian Couple In US, Racism In US, Anti-Indian Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com