टोक्यो:
फुकुशिमा परमाणु संकट के मद्देनजर जापान के पांच नागरिकों में से चार चाहते हैं कि देश परमाणु उर्जा का उत्पादन बंद कर दे। टोक्यो शिंबुन की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार 82 प्रतिशत नागरिक चाहते हैं कि परमाणु उर्जा को चरणबद्ध तरीके से छोड़ दिया जाए। यद्यपि केवल नौ प्रतिशत लोग चाहते हैं कि परमाणु रिएक्टर तत्काल बंद कर दिए जाएं जबकि 19 प्रतिशत चाहते हैं कि रिएक्टरों को उनके तय निरीक्षण के समय बंद कर दिया जाए। सर्वेक्षण के मुताबिक करीब 54 प्रतिशत चाहते हैं जब बिजली आपूर्ति और मांग इजाजत दे तब परमाणु रिएक्टरों को बंद कर दिया जाए। इस बीच जापान के परमाणु सुरक्षा आयोग ने परमाणु संकट के मद्देनजर परमाणु सुरक्षा के लिए उठाये गए कदमों को अपर्याप्त बताते हुए इस इस पर खेद जताया है। उसने कहा है कि देश की परमाणु नीति की निगरानी करने के उसकी भूमिका की निगरानी होनी चाहिए। कम संसाधन सम्पन्न जापान अपनी कुल उर्जा जरुरत के तीन हिस्से को पूरा करने के लिए परमाणु उर्जा पर निर्भर है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जापानी, परमाणु, रिएक्टर