विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2019

रेस्तरां में सैंडविच देरी से देने पर ग्राहक ने खोया आपा, वेटर को मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी गुस्से में था क्योंकि ‘उसका सैंडविच तुरंत तैयार नहीं हो पाया था जिसके कारण वह अपना आपा खो बैठा था.’

रेस्तरां में सैंडविच देरी से देने पर ग्राहक ने खोया आपा, वेटर को मारी गोली
प्रतीकात्मक तस्वीर.
बोबिग्नी (फ्रांस):

पेरिस के बाहरी इलाका में पिज्जा और सैंडविच के एक रेस्तरां में एक ग्राहक ने वेटर की गोली मार कर हत्या दी क्योंकि उसे सैंडविच के लिये इंतजार करना पड़ा. जांच से जुड़े सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्र ने बताया कि पेरिस के पूर्वी उपनगर नॉइजी-ले-ग्रैंड के इस रेस्तरां में शुक्रवार रात को गोली चलने की आवाज सुनकर वेटर के सहकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. वेटर के कंधे में गोली लगी थी. पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी गुस्से में था क्योंकि ‘उसका सैंडविच तुरंत तैयार नहीं हो पाया था जिसके कारण वह अपना आपा खो बैठा था.' घटना के बाद बंदूकधारी फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Waiter, Sandwich
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com