विज्ञापन

4 महीने पुरानी Reel पर..आज क्यों भड़का इंटरनेट, 3AC कोच के इस वीडियो को लेकर मचा बवाल

ट्रेन का सफर लंबा हो और साथ हो पूरा परिवार, तो वक्त कब गुजर जाए पता ही नहीं चलता, लेकिन जब यही फैमिली टाइम सोशल मीडिया पर पहुंचा, तो लोगों ने सवाल उठा दिए. मामला 3AC कोच में सैंडविच बनाने का है, जो अब सिविक सेंस की बहस बन चुका है.

4 महीने पुरानी Reel पर..आज क्यों भड़का इंटरनेट, 3AC कोच के इस वीडियो को लेकर मचा बवाल
3AC कोच बना किचन, सैंडविच बनाते परिवार पर भड़का इंटरनेट

Third AC Coach: इंस्टाग्राम यूजर दिव्या जैन ने 28 सितंबर 2025 को एक Reel पोस्ट की थी. वीडियो में वह अपनी फैमिली के साथ ट्रेन के 3AC कोच में सैंडविच बनाती दिख रही हैं. लोअर बर्थ पर बैठी छह महिलाएं कोई चटनी लगा रही है, कोई खीरा टमाटर काट रही है, तो कोई ब्रेड में सब भर रही है. चार महीने तक वीडियो ज्यादा चर्चा में नहीं रहा, लेकिन अब अचानक वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी फूट पड़ी. X से लेकर कमेंट सेक्शन तक ट्रोलिंग शुरू हो गई.

दिक्कत क्या है, यही सवाल उठा (sandwiches in train)

कई लोगों ने पूछा कि अगर पूरा केबिन उसी परिवार ने बुक किया है, तो दिक्कत क्या है, लेकिन ट्रेन कोई पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट है. चटनी और सब्जियों की खुशबू हर यात्री को पसंद आए, यह जरूरी नहीं. इसके अलावा चलती ट्रेन में चाकू का इस्तेमाल, साफ सफाई और हाइजीन जैसे सवाल भी उठे. यही वजह है कि यह वीडियो सिविक सेंस की बहस में बदल गया.

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं (Social Media Reactions)

X पर कुछ यूजर्स ने इसे असभ्य बताया, तो कुछ ने महिलाओं का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा कि अगर यही काम यंग लड़कियां कर रही होतीं, तो इतनी नफरत नहीं मिलती. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि असहमति का मतलब गाली-गलौज नहीं होता. सफर का मजा फैमिली टाइम में है, लेकिन दूसरों की सुविधा का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है. शायद यही सिविक सेंस की असली परख है. यह मामला सिर्फ एक Reel का नहीं है. यह बताता है कि पब्लिक स्पेस में हमारी जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की सीमा कहां तक हो.

ये भी पढ़ें:-कोई कह दो कि ये झूठ है...महीने का 2 लाख रुपये कमाता है ये ड्राई क्लीनर, महिला ने समझाया पूरा गणित

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com