विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2011

लीबिया के ऊपर से गुजरे फ्रांस के लड़ाकू विमान

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने शनिवार को कहा कि लीबिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर बेनघाजी पर मुअम्मार गद्दाफी की सेना को हमला करने से रोकने के लिए फ्रांस के लड़ाकू विमान सक्रिय हो गए हैं। बीबीसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा लीबिया को उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद फ्रांस की इस कार्रवाई को पहला अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप समझा जा रहा है। कर्नल गद्दाफी पर शिकंजा कसने के लिए की जाने वाली कार्रवाई पर सहमति के लिए पश्चिमी देश और अरब देशों के नेता पेरिस में बैठक कर रहे हैं। सरकोजी ने कहा, "हमारी वायु सेना किसी भी हमले का विरोध करेगी।" फ्रांस के सैन्य सूत्रों ने बताया कि फ्रांस के लड़ाकू विमानों में स्थिति का जायजा लेने के लिए लीबिया के ऊपर से उड़ान भरी। एक सूत्र ने फ्रांस की समाचार एजेंसी प्रेस न्यूज एजेंसी को बताया कि राफेल लड़ाकू विमानों ने पूर्वी फ्रांस के सैन्य ठिकाने से उड़ान भरी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, फ्रांस, लड़ाकू, विमान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com