![बांग्लादेश में ब्लॉगर की हत्या के मामले में चार पर मामला दर्ज बांग्लादेश में ब्लॉगर की हत्या के मामले में चार पर मामला दर्ज](https://i.ndtvimg.com/i/2015-08/niloy-neel-chakrabarti_650x400_61439022771.jpg?downsize=773:435)
निलोय चक्रवर्ती नील (फाइल फोटो)
ढाका:
एक धर्मनिरपेक्ष बांग्लादेशी ब्लॉगर की निर्मम हत्या के मामले में चार संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि हमलावरों ने ब्लॉगर की उसके फ्लैट में घुसकर एक धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने निलोय चक्रवर्ती नील (40) की राजधानी ढाका में पांचवीं मंजिल पर स्थित उनके फ्लैट में हत्या कर दी थी। नील अपने परिवार के साथ इस फ्लैट में रहते थे।
खिलगांव पुलिस थाने के उप निरीक्षक जहीदुर रहमान ने बताया कि नील की पत्नी आशा मोनी ने देर रात इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा की बांग्लादेश शाखा 'अंसार-अल-इस्लाम' ने ब्लॉगर की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
ब्लॉगर को कट्टरवाद के खिलाफ उनकी सोच और उनकी लेखनी को लेकर कई धमकियां मिली थीं। नील 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों को मौत की सजा की मांग करने वाले समूह 'गणजागरण मंच' के कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने बताया कि जुम्मे की नमाज के बाद नील की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बांग्लादेश, ब्लॉगर की हत्या, निलोय चक्रवर्ती नील, बांग्लादेशी ब्लॉगर, Bangladesh, Niloy Chakrabarty Neel, Bangladeshi Blogger