विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

दो दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगोलिया पहुंचीं

मंगोलिया के उप विदेश मंत्री बी . बत्सेतसेग ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की.

दो दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगोलिया पहुंचीं
सुषमा स्वराज की फाइल फोटो
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर मंगोलिया पहुंचीं. पिछले 42 सालों में इस देश में आने वाली वह पहली भारतीय विदेश मंत्री हैं. मंगोलिया के उप विदेश मंत्री बी .बत्सेतसेग ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की. अपने दौरे के दौरान वह मुख्य रूप से इस बौद्ध राष्ट्र के साथ राजनीतिक, रणनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगी. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि यह 42 साल में पहली बार किसी भारतीय विदेश मंत्री का मंगोलिया दौरा है.

यह भी पढ़ें: संरक्षणवाद को हर रूप में खारिज किया जाना चाहिए : भारत

हमारी साझा बौद्ध विरासत दोबारा जुड़ रही है, मंगोलिया के उप विदेश मंत्री बी बत्सेतसेग ने उलानबातर आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपने मंगोलिया दौरे के दौरान सुषमा भारत - मंगोलिया संयुक्त परामर्श समिति के छठे दौर की बैठक की वहां के विदेश मंत्री डी तोगतबातर के साथ सह अध्यक्षता करेंगी. व्यापार,अर्थव्यवस्था , विज्ञान , स्वास्थ्य , कृषि , संस्कृति , शिक्षा , संचार और पर्यटन के क्षेत्र में भारत और मंगोलिया में करीबी संबंध हैं.

VIDEO: विदेश में फंसे लोग नहीं लौट पाए.


दोनों देश सुरक्षा , अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंकवाद पर लगाम लगाने की दिशा में भी मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच वर्ष 2016 में करीब ढाई करोड़ डॉलर का कारोबार हुआ था. (इनपुट भाषा से) 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com