विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

मुंबई से कीनिया जा रहे विमान की नैरोबी में इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से कीनिया जा रहे विमान की नैरोबी में इमरजेंसी लैंडिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: मुंबई से उड़ान भरने वाले कीनियन एयरवेज के एक विमान के एक टायर के फटने की वजह से उसे नैरोबी में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में चालक दल के सदस्यों के अलावा करीब 150 यात्री सवार थे।

मुंबई से सुबह 6:35 बजे उड़ान संख्या केक्यू 205 रवाना हुई थी। सूत्रों का कहना है कि मुख्य लैंडिंग गियर के टायर में फटने के निशान दिखने के बाद मुंबई एयर कंट्रोल सेंटर ने पायलट को सूचित किया।

सूत्रों के अनुसार नैरोबी हवाई अड्डे पर पायलट ने विमान की आपात लैंडिंग कराई। उन्होंने कहा, 'नैरोबी पहुंचने के बाद फ्लाइट कमांडर ने स्थिति को देखा और फिर विमान को उतारा गया। उसकी ओर से बेहतरीन काम किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया।' इस घटना पर कीनियन एयरवेज से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com