उत्तरी कैरोलिना की राजधानी Raleigh में गुरुवार को हुई गोलीबारी में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. दक्षिण पूर्व अमेरिकी शहर के अधिकारियों ने कहा कि एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है.
Raleigh की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा कि शूटिंग नेउज़ रिवर ग्रीनवे के पास हुई, जो कि इस एरिया का लोकप्रिय जगह है.
Raleigh पुलिस विभाग ने "पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. उनमें से एक एक ऑफ-ड्यूटी Raleigh पुलिस अधिकारी था," पुलिस विभाग ने इसके तुरंत बाद ट्वीट किया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि घायलों में एक कैनाइन अधिकारी भी शामिल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसे कोई जानलेवा चोट नहीं आई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,"हमें अमेरिका में इस हिंसा को रोकना चाहिए. हमें बंदूक हिंसा को संबोधित करना चाहिए. हमारे पास करने के लिए बहुत कुछ है, और आज रात हमारे पास शोक करने के लिए बहुत कुछ है."उत्तरी कैरोलिना की शूटिंग तब हुई, जब एक जूरी ने पहले दिन में मौत की सजा को खारिज कर निकोलस क्रूज़ के लिए आजीवन कारावास का समर्थन किया, जिसने 2018 में फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में 17 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें : हिजाब के खिलाफ हो रहे हंगामे के बीच ईरान ने अमेरिका पर अस्थिरता फैलाने का लगाया आरोप
संयुक्त राज्य अमेरिका में गन फायरिंग एक बड़ी समस्या है जहां अकेले 2021 में लगभग 49,000 लोग गोलीबारी से मारे गए. उस आंकड़े का मतलब है कि प्रतिदिन 130 से अधिक लोग फायरिंग में मारे गए , जिनमें बड़े तौर पर आत्महत्याएं शामिल थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं