विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2015

जापान में दो रोबोट की शादी में शामिल हुए 100 मेहमान, रस्में भी निभाईं

जापान में दो रोबोट की शादी में शामिल हुए 100 मेहमान, रस्में भी निभाईं
फोटो साभार- RT
टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में हुई यह शादी बेहद खास है। टोक्यो में दुनिया में पहली बार दो रोबोट्स का ब्याह रचाया गया है। शानशौकत और चमचमाती सज्जा के बीच एक खास सेरिमनी में दो रोबोट्स शादी के 'बंधन' में बंध गए।

इस रोबो जोड़े की शादी में न सिर्फ वेडिंग केक काटा गया  बल्कि बैंड भी बांधा गया। यही नहीं कपल ने एक दूसरे को kiss भी किया।

27 जून को टोक्यो में हुए इस विवाह समारोह में 100 लोग शामिल हुए जिन्होंने अपनी तरह की इस अनोखी शादी को देखा।

दूल्हा, फ्रोइस, बनाने वाली कंपनी का नाम है मायवा देंकी। जबकि दुल्हन बनी रोबोट यूकिरिन एक एंड्रॉयड रोबो है जिसे पॉप सिंगर यूकी काशीवागी से मिलते जुलते लुक के साथ बनाया गया है। इसे ताकायुक्ती तोबो ने बनाया है।

रेड और सिल्वर रंग के रोबो फ्रोइस ने शादी समारोह के दौरान टाई पहनी हुई थी। वहीं दुल्हन ने पारंपरिक सफेद गाउन पहना हुआ था। RT.com के मुताबिक, इंसानों और रोबो मेहमानों के बीच इस शादी में रस्में करवाने वाला भी रोबोट ही था।

जोड़े ने शादी की सेरेमनी में एक दूसरे को किस भी किया। केट भी काटा गया, संगीत, डांस के बीच रोबो बैंड ने परफॉर्म भी किया। वैसे इस शादी को देखने वालों को 81 अमेरिकी डॉलर खर्चने पड़े।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com