विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2021

अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

स्मिथ काउंटी पुलिस कार्यालय के अधिकारी लैरी क्रिश्चियन ने बताया कि घटना विनोना के निकट स्टारविले मेथडिस्ट गिरजाघर में हुई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद फरार हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत
गोलीबारी के बाद फरार हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
विनोना:

अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. स्मिथ काउंटी पुलिस कार्यालय के अधिकारी लैरी क्रिश्चियन ने बताया कि घटना विनोना के निकट स्टारविले मेथडिस्ट गिरजाघर में हुई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद फरार हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो लोगों को गोली लगी हुई है. उनमें से एक की मौत हो गई.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Church Firing, Firing In America, Firing In East Texas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com