विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2025

अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत घायल हुए 10 लोग

फिलाडेल्फिया के पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार बरामद किया गया है.

अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत घायल हुए 10 लोग
  • दक्षिण फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और 10 अन्य घायल हुए हैं
  • गोलीबारी की यह घटना ग्रेज फेरी में रिहायशी इलाके में हुई. घायलों में दो नाबालिग भी शामिल हैं, जो गंभीर स्थिति में हैं.
  • पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, घटना रात करीब एक बजे हुई.
  • हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास से हथियार बरामद हुआ है, यह पता नहीं चल पाया कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था.
फिलाडेल्फिया:

अमेरिका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला है. इस बार गोलीबारी की घटना अमेरिका में दक्षिण फिलाडेल्फिया के एक इलाके में हुई है. इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य घायल हुए हैं. घायलों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं. फिलाडेल्फिया के पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार बरामद किया गया है.

केविन बेथेल ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ग्रेज फेरी में रिहायशी इलाके में हुई. घटना रात करीब एक बजे हुई, हालांकि, इस समय भी काफी लोग वहां मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार बरामद किया गया है. बेथेल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक उसी क्षेत्र में कार्रवाई की थी और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई थीं. यह पता नहीं चल पाया कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था.

लेखक के बारे में
img
उमाशंकर सिंह
Senior Editor - Political and Foreign Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In America, Philadelphia, South Philadelphia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com