गैंगस्टर राहुल आरके मीणा ने पुर्तगाल के लिस्बन और सिंट्रा के बीच मरसेस इलाके में पम्मा की दुकान 'दिलबाग डोनर कबाब' पर फायरिंग का दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर राहुल मीणा की ओर से कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट सामने आया है.
पोस्ट में दावा किया गया है कि फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. साथ ही पोस्ट में रेस्तरां मालिक को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगली बार उसे निशाना बनाया जाएगा.

पोस्ट में दाऊद का नाम लेते हुए भी धमकी दी गई है कि अगर हमने टारगेट किया तो दाऊद भी नहीं बचा पाएगा. इसके अलावा पोस्ट में गैंगस्टर अमन साहू गैंग, सुनील मीणा गैंग, त्रिशूल गैंग और अन्य लोगों के नाम लिखे गए हैं.
पुर्तगाल में इसके बाद गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हड़कंप मचा है. गैंगस्टर ने फायरिंग का लाइव वीडियो भी जारी किया है. हालांकि NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं