विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2015

लॉस एंजेलिस के लग्जरी होटल में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

लॉस एंजेलिस के लग्जरी होटल में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल
लॉस एंजेलिस: लॉस एंजेलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लावर स्ट्रीट के द स्टैंडर्ड में गोलीबारी रविवार देर रात करीब ढाई बजे शुरू हुई।

चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। टीवी रिपोर्टों में दरवाजों के टूटे हुए शीशे और खून से लथपथ कपड़े दिखाए गए।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ित होटल में रह रहे थे या नहीं। गोलीबारी की घटना के बारे में अभी संक्षिप्त जानकारी ही मिल पाई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लॉस एंजेलिस, होटल में गोलीबारी, Los Angeles, Firing At Hotel