विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

पुजारी बोला इन महिलाओं को नहीं मिलती जन्नत, गुस्से में लड़की ने किया ऐसा, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल हुआ और लोगों ने लड़की की जमकर तारीफ की. भीड़ ने लड़की को हीरो बताया. यहां देखिए इस वाकिए के बाद लोगों ने क्या-क्या कहा.

Also Read in
पुजारी बोला इन महिलाओं को नहीं मिलती जन्नत, गुस्से में लड़की ने किया ऐसा, देखें VIDEO
पुजारी ने महिलाओं के लिए कही ऐसी बात, गुस्साई औरत ने...Video वायरल
ब्राजील:

पुजारी धर्म या भगवान से जुड़ी कुछ भी बातें करें, उन्हें फॉलो करने वाले सभी बात मान लेते हैं. लेकिन जहां बात किसी पर पर्सनल कमेंट की हो, तो लोग भड़क जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ ब्राजील (Brazil) के एक चर्च में, जहां एक पादरी ने महिलाओं के बारे में ऐसी बात कही कि वहां मौजूद सभी महिलाएं और लड़कियां भड़क गईं. 

दरअसल, ब्राजील के एक चर्च में पादरी या पुजारी वहां मौजूद 50 हज़ार लोगों को उपदेश दे रहे थे. इसी दौरान वो औरतें के लिए बोल पड़े कि मोटी महिलाओं को जन्नत (हेवन) में जगह नहीं मिलती.

इस बात को सुन एक लड़की को इतना गुस्सा आया कि वो भीड़ से उठकर स्टेज पर गई और पादरी को जोरदार धक्का दिया. वो सिर्फ यहीं शांत नही होती, धक्का देने के बाद वो खुद भी भीड़ में कूद जाती है.

इस बीच पादरी को भीड़ बचा लेती है. पादरी उठकर वहां मौजूद भक्तों को कहता है कि वो ठीक है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल हुआ और लोगों ने लड़की की जमकर तारीफ की. भीड़ ने लड़की को हीरो बताया. यहां देखिए इस वाकिए के बाद लोगों ने क्या-क्या कहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priest, Angry Woman, Fat Women, Fat Women Dont Go To Heaven
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com