- 26 अक्टूबर को कतर की अदालत ने 8 भारतीयों को सुनाई सजा
- विदेश मंत्री एस जयशंकर से आठों भारतीयों के परिवार ने की मुलाकात
- पूर्व भारतीय राजदूत दीपक मित्तल को दी मामला हैंडल करने की जिम्मेदारी
कतर की एक अदालत (Qatar) ने 26 अक्टूबर को भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों (Former Indian Navy Personnel)को मौत की सजा सुनाई. इन सभी पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप है. भारत सरकार राजनयिक स्तर पर इन भारतीय नागरिकों को बचाने की कोशिश में जुटा है. 30 अक्टूबर को आठों पूर्व नौसैनिकों के परिवारों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई. इन सभी के परिजनों ने जासूसी (Syping) के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. परिवारों का कहना है कि उन लोगों को जासूसी से कोई लेना-देना नहीं था. कतर की ओर से लगाए गए आरोपों के कोई सबूत भी नहीं मिले हैं.
कतर की अदालत के 26 अक्टूबर के फैसले की डिटेल अभी साफ नहीं है. कुछ इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि उन्हें एक सबमरीन प्रोजेक्ट पर इजरायल के लिए जासूसी करने का दोषी ठहराया गया था. NDTV को दिए एक बयान में 7 पूर्व अधिकारियों और एक नाविक के परिवारों ने सभी आरोपों से इनकार किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इन भारतीयों को हुई सजा
कतर में जिन 8 पूर्व नौसेना अफसरों को मौत की सजा दी गई है उनके नाम हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश. भारत के 8 पूर्व नौसैनिक कतर में दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी नाम की निजी कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी डिफेंस सर्विस प्रोवाइड करती है. ओमान एयरफोर्स के रिटायर्ड स्क्वॉड्रन लीडर खमिस अल अजमी इसके प्रमुख हैं.
30 अगस्त 2022 को किया गया था गिरफ्तार
कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को 30 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया था. हालांकि, भारतीय दूतावास को सितंबर के मध्य में पहली बार इनकी गिरफ्तारी के बारे में बताया गया. 30 सितंबर को इन भारतीयों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी देर के लिए टेलीफोन पर बात करने की अनुमति दी गई. पहली बार कॉन्सुलर एक्सेस 3 अक्टूबर को गिरफ्तारी के एक महीने बाद मिला. दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस दिसंबर में दिया गया.
जमानत याचिकाएं कई बार हो चुकीं खारिज
आठ लोगों की जमानत याचिकाएं कई बार खारिज की जा चुकी हैं. भारत सरकार ने कतर की अदालत के फैसले पर हैरानी जाहिर की थी. सरकार ने कहा था कि उन्हें छुड़ाने के लिए कानूनी रास्ते खोजे जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि हम जजमेंट की डिटेलिंग का इंतजार कर रहे हैं.
विदेश मंत्री ने परिवारों से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को इन लोगों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वह उनका दर्द और चिंता समझ सकते हैं. विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आज सुबह कतर में हिरासत में लिए गए 8 भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की. इस बात पर जोर दिया कि सरकार मामले को सर्वोच्च महत्व देती है. उन परिवारों की चिंताओं और दर्द को हम पूरी तरह से समझते हैं." जयशंकर ने कहा कि सरकार आठों लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कोशिशें कर रही हैं.
उसी दिन, नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने भी कहा था कि केंद्र नौसेना के दिग्गजों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
कतर ने 8 भारतीयों को सुनाई मौत की सजा, जानें क्या है पूरा मामला और भारत का क्या है स्टैंड?
कतर में इंडियन NAVY के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा, 'स्तब्ध' भारत देगा फैसले को चुनौती
नौसेना के पूर्व अधिकारियों को कतर से वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाए भारत सरकार : परिजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं