विज्ञापन

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का मौका, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

इंडियन नेवी ने अग्निवीर SSR, अग्निवीर MR, और SSS (मेडिकल) सेलर पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं. जो भी उम्मीदवार नेवी के साथ काम करने का सपना देखते हैं वो अप्लाई कर दें.  हर पोस्ट के लिए उम्र का क्राइटेरिया अलग-अलग रखा गया हैं. इसलिए भर्ती का नोटिफिकेशन एक बार सही से पढ़ लें.

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का मौका, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
परीक्षा के लिए 550 रुपये फीस भी भरनी होगी.

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: इंडियन नेवी ने अग्निवीर SSR, अग्निवीर MR, और SSS (मेडिकल) सेलर पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पोस्ट के लिए पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें. एप्लीकेशन फॉर्म भरने की विंडो 14 मार्च से खुल जाएगी, जो कि  6 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी. वहीं आवेदन फॉर्म में करेक्शन की विंडो 10 और 11 अप्रैल तक खुली रहेगी. 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  1. अग्निवीर MR के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने क्लास 10 में 50 परसेंट नंबर हासिल किए होंगे.
  2. अग्निवीर SSR के लिए, क्लास 12 में मैथ और फिजिक्स या तीन साल का डिप्लोमा 50 परसेंट नंबर के साथ होना चाहिए.
  3. अग्निवीर SSR (मेडिकल) के लिए, क्लास 12 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ कम से कम 50 परसेंट नंबर होने चाहिए.

हर पोस्ट के लिए उम्र का क्राइटेरिया अलग-अलग रखा गया हैं. इसलिए इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां पर भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल मिल जाएगी.

परीक्षा के लिए 550 रुपये फीस भी भरनी होगी. 

कब होगा एग्जाम

फिलहाल एग्जाम की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि एग्जाम मई 2026 में हो सकता है और इसके नतीजे एग्जाम होने के एक दो महीने के अंदर आ सकते हैं.

क्या है सिलेक्शन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के अनुसार सिलेक्शन लिखित परीक्षा और  फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा जो कि फिजिकल टेस्ट है. फिजिकल टेस्ट में दौड़, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल हैं.

जो भी उम्मीदवार नेवी के साथ काम करने का सपना देखते हैं, वो इस मौके को हाथ से जान न दे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com