Indian Navy Agniveer Recruitment 2027: क्या आप भी सफेद वर्दी पहनकर समंदर की लहरों पर देश की सेवा करना चाहते हैं. अगर हां, तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. नेवी ने साल 2027 बैच के लिए अग्निवीर (SSR और MR) भर्ती का ऐलान कर दिया है. अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और आपकी उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच है, तो आप इसमें शामिल हो सकते हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. चलिए जानते हैं कि आप इस भर्ती के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं और डेडलाइन कब तक है.
Indian Navy Agniveer 2027: कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म
- फॉर्म भरना शुरू- 14 मार्च 2026
- आखिरी तारीख- 6 अप्रैल 2026
- गलती सुधारने का मौका- 10 से 11 अप्रैल 2026
- परीक्षा (INET Exam)- मई 2026
कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी है आवेदन फीस
नेवी में दो तरह की मुख्य पोस्ट के लिए भर्तियां निकली हैं. पहली अग्निवीर SSR (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट), जिसके लिए आपका 12वीं पास होना जरूरी है. इसमें फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट होने चाहिए. दूसरी अग्निवीर MR (मैट्रिक रिक्रूट) है. अगर आप कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास हैं, तो आप इस पोस्ट के लिए फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला कैंडिडेट्स दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं. आवेदन फीस 550 रुपये रखी गई है.
नेवी अग्निवीर के एग्जाम का पैटर्न क्या होगा
नेवी में भर्ती होने के लिए आपको दो फेज से गुजरना होगा. सबसे पहले कंप्यूटर पर एक लिखित परीक्षा (CBT) होगी. पेपर 100 नंबर का होगा और हर सही जवाब पर 1 नंबर मिलेगा. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है. एक गलत जवाब देने पर आपके 0.25 नंबर काट लिए जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपका फिजिकल टेस्ट और मेडिकल होगा.
इंडियन नेवी अग्नीवीर के लिए अप्लाई कैसे करें
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.gov.in. पर जाएं.
2. रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बेसिक जानकारी भरकर आईडी और पासवर्ड बनाएं.
3. अब फॉर्म भरें. अपनी पढ़ाई और एड्रेस की सही जानकारी भरें.
4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके अपलोड करें.
5. एग्जाम सिटी चुनें और 550 रुपये फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
नेवी में कितने साल के लिए अग्निवीर बनते हैं और आगे क्या होता है
अग्निवीर के तौर पर आप 4 साल तक नेवी में सर्विस देंगे. पहले साल आपकी सैलरी करीब 30,000 रुपये महीना होगी, जो हर साल बढ़ती जाएगी. 4 साल पूरे होने पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ जवानों को नेवी में परमानेंट कर दिया जाएगा. बाकी जवानों को 'सेवा निधि' पैकेज और स्किल सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिससे उन्हें सिविल नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी.
UPSC में बेटे की 10वीं रैंक से भी खुश नहीं हुए पिता, टॉपर नहीं बनने पर ग्रह-नक्षत्रों को दिया दोष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं