विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2017

Facebook की बड़ी उपलब्धि, एक्टिव यूजर्स 2 अरब के पार

फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर एक्टिव यूजर्स की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है.

Facebook की बड़ी उपलब्धि, एक्टिव यूजर्स 2 अरब के पार
Facebook एक्टिव यूजर्स की तादाद 2 अरब के पार
  • Facebook ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
  • Facebook एक्टिव यूजर्स की संख्या 2 अरब के पार
  • करीब 5 साल पहले एक अरब था यह आंकड़ा
फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. इस सोशल नेटवर्क पर मासिक आधार पर एक्टिव यूजर्स की संख्या दो अरब के आंकड़े को पार कर गई है. कंपनी ने कहा कि उसने करीब पांच साल पहले एक अरब का आंकड़ा छुआ था.

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट पर कहा, आपके साथ यह यात्रा सम्मान की बात है. फेसबुक के प्रयोगकर्ताओं की संख्या किसी भी एक देश की आबादी से अधिक और सात में से छह महाद्वीपों से अधिक है. यह दुनिया की 7.5 अरब की आबादी के 25 प्रतिशत से अधिक है.

फेसबुक के अनुसार एक्टिव यूजर्स से मतलब उन लोगों से है जो उसकी वेबसाइट या मोबाइल डिवाइज के जरिये पिछले 30 दिन में उसके प्लेटफार्म पर गए हैं. इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन फेसबुक का प्रयोग नहीं करते.

इस साल 31 मार्च तक फेसबुक सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 1.94 अरब थी. एक साल पहले की तुलना में यह 17 प्रतिशत अधिक है. अक्तूबर, 2012 में फेसबुक ने एक अरब के आंकड़े को छुआ था.
(इनपुट एजेंसी से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Facebook Active Users, Fb Users
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com