विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

कैंब्रिज एनालिटिका के साथ करीब 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स के आंकड़े साझा किए : फेसबुक

यह पहले के पांच करोड़ के अनुमान से कहीं अधिक है.

कैंब्रिज एनालिटिका के साथ करीब 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स के आंकड़े साझा किए : फेसबुक
मार्क जकरबर्ग (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:

डेटा लीक मामले में फेसबुक ने बताया कि ब्रिटेन की राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ करीब 8 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूजर्स का निजी डेटा अनुचित रूप से कंपनी से साझा किया गया. यह पहले के पांच करोड़ के अनुमान से कहीं अधिक है.

फेसबुक के प्रमुख तकनीकी अधिकारी माइक स्क्रोफर ने सोशल नेटवर्क के यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी टूल लागू करने की घोषणा करते हुए एक बयान में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि कुल मिलाकर फेसबुक पर 8 करोड़ 70 लाख लोगों की निजी जानकारी अनुचित रूप से कैंब्रिज एनालिटिका से साझा की गई. इनमें से ज्यादातर यूजर्स अमेरिका के थे.’ 


फेसबुक डाटा लीक मामले पर बोले जकरबर्ग, दिक्कतों को दूर करने में लगेंगे कुछ साल

इस खुलासे से फेसबुक के लिए संकट बढ़ सकता है जो डोनाल्ड ट्रंप के 2016 के चुनावी अभियान के लिए काम कर रहे सलाहकारी समूह द्वारा निजी डेटा हैकिंग पर खुलासे के दबाव का सामना कर रहा है. फेसबुक इस मामले में जांच का सामना कर रहा है और उसके मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग मामले पर अगले सप्ताह संसदीय समिति के समक्ष गवाही देने के लिए राजी हो गए हैं.

स्क्रोफर ने कहा कि आने वाले सोमवार से नए टूल्स से यूजर्स को प्राइवेसी और डेटा साझा करने की बेहतर समझ मिलेगी. फेसबुक ने अलग से बयान जारी कर कहा कि नए सेवा शर्तों से डेटा साझा करने और विज्ञापन किस तरह पहुचंते है, इसके बारे में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी. इन बदलावों से बाहरी व्यक्ति का यूजर डेटा तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

स्क्रोफर ने बताया कि एक बदलाव ऐसा किया गया है जिससे फेसबुक सर्च के साथ किसीके एकदम सही लोकेशन का पता लगाने के लिए उसका फोन नंबर या ईमेल एड्रेस एंटरनहीं किया जा सकेगा. 

VIDEO: डेटा लीक पर भिड़े बीजेपी और कांग्रेस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook Data Breach, Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com