- इज़रायली हवाई हमलों में ग़ाज़ा का सबसे बड़ा शरणार्थी कैम्प तहस-नहस हो गया
- जबालिया कैम्प पर हमले में हमास कमांडर इब्राहीम बियारी मारा गया : इज़रायल
- हमारा कोई ऑपरेटिव जबालिया कैम्प में नहीं : हमास
इज़रायल और हमास के बीच जारी जंग का बुधवार को 26वां दिन है, और इज़रायल ने हवाई हमले कर ग़ाज़ा पट्टी के सबसे बड़े शरणार्थी कैम्प जबालिया को तहस-नहस कर दिया है. हमले में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की ख़बर है, और इज़रायल का दावा है कि हमले में हमास का वह कमांडर भी मारा गया है, जो 7 अक्टूबर को इज़रायल पर किए गए हमास के हमले में शामिल था. गौरतलब है कि शनिवार, 7 अक्टूबर को किए गए इसी हमले के बाद इज़रायल ने हमास के ख़िलाफ़ ग़ाज़ा पट्टी में जंग छेड़ दी थी.
कहां है जबालिया कैम्प...?
फ़िलस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, ग़ाज़ा पट्टी के उत्तरी हिस्से में बने जबालिया शरणार्थी कैम्प पर की गई इज़रायली बमबारी में 150 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी भी हुए हैं. यह ग़ाज़ा पट्टी का सबसे बड़ा शरणार्थी कैम्प है, और अब तक इसे युद्ध के बीच सुरक्षित माना जा रहा था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
7 अक्टूबर के हमले का मास्टरमाइंड मारा गया : इज़रायल
हालांकि, हमास को नेस्तोनाबूद करने की प्रतिज्ञा ले चुके इज़रायल ने कहा है कि जबालिया कैम्प पर किए गए हमले में 47 लोग मारे गए हैं, जिनमें इब्राहीम बियारी नामक हमास का शीर्ष कमांडर शामिल था, जो 7 अक्टूबर को इज़रायल पर किए गए हमले में शामिल था.
हमारा कोई ऑपरेटिव जबालिया कैम्प में नहीं : हमास
मंगलवार रात को जबालिया कैम्प पर किए गए इज़रायली हवाई हमले को लेकर इज़रायली फौज ने कहा कि उनके लड़ाकू विमानों ने एक टनल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया था, जिसमें हमास के बहुत-से ऑपरेटिव मारे गए हैं, जिनमें इब्राहीम बियारी भी शामिल था. दूसरी ओर, हमास ने कैम्प में अपने किसी भी ऑपरेटिव की मौजूदगी से साफ़ इंकार किया है.
इज़रायली फौज के प्रवक्ता ने कहा कि इब्राहीम बियारी ने इज़रायल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमास के हमले की साज़िश रचने और उसे अमली जामा पहनाने में अहम किरदार अदा किया था. हमास के इस हमले में 1,400 लोग, जिनमें ज़्यादातर साधारण नागरिक थे, मारे गए थे. इसी हमले के बाद इज़रायल ने हमास के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं