विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2019

चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला

चीन के इस 80 वर्षीय पूर्व सैनिक वांग क्वी को भारत चीन युद्ध के बाद 1963 में भारतीय सीमा के अंदर पकड़ लिया गया था और बाद में वह चीन लौट गये थे. जासूसी के आरोप में वांग छह साल भारतीय जेल में रहे थे. 

चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला
चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला
बीजिंग:

चीन के एक 80 वर्षीय पूर्व सैनिक को अपनी भारतीय पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए वीजा दिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चीन के इस 80 वर्षीय पूर्व सैनिक वांग क्वी को भारत चीन युद्ध के बाद 1963 में भारतीय सीमा के अंदर पकड़ लिया गया था और बाद में वह चीन लौट गये थे. जासूसी के आरोप में वांग छह साल भारतीय जेल में रहे थे. 

जेल से रिहा होने के बाद वह मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के तिरोदी गांव में रहे थे, जहां उन्होंने एक स्थानीय महिला से शादी की और उनकी चार संतान भी हैं. तब से वह चीन की तीन बार यात्रा कर चुके हैं. वह आखिरी बार अक्टूबर 2018 में चीन आए थे, लेकिन भारतीय वीजा नहीं मिलने के कारण वह लौट नहीं सके.

कश्मीर को लेकर ब्रिटेन में हिंसक झड़प के बाद विदेश मंत्री डोमिनिक राब बोले, किसी भी समुदाय...

उनके बेटे विष्णु वांग ने तिरोदी से कहा, ‘‘मेरे पिता ने अप्रैल में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें यह नहीं मिला था. इसका कारण अधिकारियों को ही बखूबी पता होगा.''

सबसे खराब शहरों की लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान का कराची, जानिए और कौन-से शहर हुए शामिल

हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने यहां पुष्टि की कि वांग को भारत यात्रा के लिए वीजा दिया गया है.

पुष्पा कोहली बनीं पाकिस्तान के सिंध की पहली हिंदू महिला पुलिस ऑफिसर

VIDEO: चीन ने जैश सरगना मसूद अजहर को फिर बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ex-Chinese, Chinese Soldier, Madhya Pradesh, India, Chinese Soldier Gets Visa, Teachers Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com