विज्ञापन

पहाड़ों से रिसकर 15 साल में बनता है शुद्ध कुदरती मिनरल वाटर, 140 देशों में सप्लाई, फ्रांस की वो रिसॉर्ट सिटी, जहां ठहरे हैं पीएम मोदी

फ्रांस के जिस शहर में G7 समिट हो रही है, वो पहाड़ी की तलहटी में झील किनारे बसा है. यहां सर्दियों में न ज्यादा ठंड और गर्मियों में भी खुशनुमा माहौल रहता है. ये शहर नेचुरल मिनरल वाटर के लिए प्रसिद्ध है.

पहाड़ों से रिसकर 15 साल में बनता है शुद्ध कुदरती मिनरल वाटर, 140 देशों में सप्लाई, फ्रांस की वो रिसॉर्ट सिटी, जहां ठहरे हैं पीएम मोदी
Evian Water Price G7 Summit : पीएम मोदी ने जी7 समिट में
एवियन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के जिस खूबसूरत शहर एवियन पहुंचे हैं, वो कई मायनों में एकदम खास है. स्विट्जरलैंड के जिनेवा जैसा खूबसूरत एवियन रिसॉर्ट के लिए मशहूर है.आल्प्स पहाड़ियों की तलहटी में मशहूर लेक जेनेवा के तट पर एवियन बसा है.यहां पहाड़ियों से रिस-रिसकर इकट्ठा किया जाने वाला शुद्ध प्राकृतिक पानी भी मिलता है, जो 15 साल में तैयार होता है. ये पानी 140 से ज्यादा देशों में सप्लाई किया जाता है.

एवियन शहर का सबसे शुद्ध पानी

एवियन का मिनरल वाटर दुनिया भर में अपने प्रीमियम मिनरल वाटर Evian के लिए प्रसिद्ध है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आल्प्स के पहाड़ों से आने वाले शुद्ध और प्राकृतिक पानी के झरनों के कारण यह दुनिया का एक बड़ा डेस्टिनेशन है. 19वीं सदी से ही यह शहर अपने थर्मल स्पा और हीलिंग वाटर्स के लिए दुनिया भर के अमीरों, शाही परिवारों और मशहूर हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना रहा है.जेनेवा झील के किनारे बसा ये शहर बेहद खूबसूरत है. यूनेस्को के रामसर कन्वेंशन के अनुसार, 35 वर्ग किमी के पहाड़ी इलाके को केमिकल और कीटनाशक मुक्त रखा गया है.  

आल्प्स की पहाड़ियों में पानी का 15 साल का सफर 

एवियन पानी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे किसी फैक्ट्री में कृत्रिम रूप से फिल्टर नहीं किया जाता है. न ही इसमें ऊपर से मिनरल मिलाते हैं. यह पानी फ्रेंच आल्प्स के पहाड़ों से गिरने वाली बर्फ और बारिश से आता है. पानी पहाड़ों के भीतर स्थित एक खास प्राचीन ग्लेशियल लेयर से धीरे-धीरे नीचे रिसता है.पहाड़ों की कुदरती परतों से छनकर नीचे 'सोर्स कशू' (Source Cachat) झरने तक पहुंचने में इस पानी को लगभग 15 साल का लंबा समय लगता है. पानी प्राकृतिक तौर पर फिल्टर होकर पूरी तरह शुद्ध हो जाता है.

PM Modi in Evian France

Evian Water Price G7 Summit

खनिजों का खजाना 

15 साल के इस सफर में पानी पहाड़ों की चट्टानों से प्राकृतिक रूप से कई महत्वपूर्ण खनिज सोख लेता है. एवियन वाटर का पीएच लेवल (pH Level) 7.2 होता है, जो इसे पूरी तरह से संतुलित बनाता है. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और मांसपेशियों के लिए अच्छे माने जाते हैं.बाई कार्बोनेट्स  पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. इसमें नमक (सोडियम) की मात्रा बहुत कम होने से यह स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हल्का और सुरक्षित माना जाता है.

बोतल बंद पानी की शुद्धता

इस पानी की शुद्धता के लिए इसे सीधे झरने के स्रोत पर ही कड़ी निगरानी के बीच बोतलों में भरा जाता है. इंसानी हाथ पानी को नहीं छूते. कंपनी का दावा है कि जब आप एवियन वाटर की बोतल खोलते हैं, तो वह पहली बार होता है जब वह पानी प्रकृति से निकलने के बाद बाहरी वातावरण के संपर्क में आता है. इसके एक से डेढ़ लीटर पानी की कीमत 500 रुपये तक होती है.

दुनिया की सबसे पुरानी केबल रेलवे

 साल 1907 में बनी यहां की फ्यूनिकुलर रेलवे दुनिया की सबसे पुरानी केबल रेलवे है. ये केबल ट्रेन पूरी तरह से मुफ्त है. पर्यटकों को झील के किनारे से लेकर सीधे पहाड़ों पर बने आलीशान होटलों तक ले जाती है. इसे बकायदा एक हेरिटेज का दर्जा मिला है.

Evian France

मनमोहक सदाबहार मौसम

आल्प्स के पहाड़ों और जेनेवा झील के ठीक बीच में होने से एवियन का सदाबहार मौसम होता है.सर्दियों में बहुत अधिक कड़ाके की ठंड नहीं होती और गर्मियों में मौसम बेहद सुहावना रहता है. इसे करीब 225 सालों से यूरोप का नेचुरल थेरेपी सेंटर माना जाता रहा है.

शिखर सम्मेलनों का आयोजन

झील के पार स्विट्जरलैंड का लुसाने शहर दिखता है. सुरक्षा और खूबसूरती के लिहाज ये यहां इंटरनेशनल इवेंट खूब होते हैं.एवियन अक्सर बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी करता है. साल 2003 में एवियन में 29वां G8 शिखर सम्मेलन हुआ था. खूबसूरत फ्रांसीसी वास्तुकला, बेल एपोक शैली के आलीशान होटल, कैसीनो और गोल्फ कोर्स इसे एक प्रीमियम हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं.

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
अमरीश कुमार त्रिवेदी NDTV हिन्दी में एसोसिएट न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 19 सालों का अनुभव हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Evian G7 Summit, Natural Water, PM Modi G7 Summit, Evian Water Price, Evian Water Price In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com