विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2018

अमेरिकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज को खिलौना बंदूक तानना पड़ा भारी, पुलिस ने गोली मारी

पिछले साल अक्टूबर में वेनेसा ने आरोप लगाया था कि नस्लीय भेदभाव व यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद 'ईआर' के सह-कलाकार जॉर्ज क्लूनी ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया था.

अमेरिकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज को खिलौना बंदूक तानना पड़ा भारी, पुलिस ने गोली मारी
अमेरिकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज (फाइल फोटो)
लॉस एंजेलिस: टीवी शो 'ईआर' में नर्स की भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली अमेरिकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज को साउथ पासाडेना की पुलिस ने गुरुवार को गोली मार दी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. अधिकारियों को वेनेसा की हालत की जांच करने के लिए मकान मालिक ने फोन कर अभिनेत्री के घर फरमॉन्ट एवेन्यू के 1100 ब्लॉक में बुलाया था. दोपहर 12 बजे के करीब जब अधिकारी पहुंचे तो उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी. अधिकारियों ने पैरामेडिक्स और एक मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक को फोन कर बुलाया और इस बीच अभिनेत्री से बातचीत करना जारी रखा.

वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, शेरिफ के लेफ्टिनेंट जो मेंडोजा ने कहा कि करीब 90 मिनट बाद वेनेसा (49) एक बीबी गन (खिलौना बंदूक) के साथ आईं और इसे अधिकारियों पर तान दिया, अधिकारियों ने इसे असली बंदूक समझकर फायरिंग कर दी. मेंडोजा ने पत्रकारों को बताया कि वेनेसा मानसिक स्वास्थ्य से जूझती हुई और अपनी देखभाल करने में असमर्थ मालूम पड़ रही थीं.

पिछले साल अक्टूबर में वेनेसा ने आरोप लगाया था कि नस्लीय भेदभाव व यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद 'ईआर' के सह-कलाकार जॉर्ज क्लूनी ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया था. उन्होंने उस समय ट्वीट किया था, "जब मैंने 'ईआर' में यौन उत्पीड़न की बात कही तो क्लूनी ने मुझे ब्लैकलिस्ट किए जाने में मदद की." क्लूनी ने उस समय बयान जारी कर कहा था कि कॉस्टिंग तय करने में उनकी कई भूमिका नहीं थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vanessa Marquez, Vanessa Marquez Shot, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com