विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

इमैनुएल मैंक्रों ने बताया, फ्रांसीसी सैनिकों ने माली में मार गिराए 33 जिहादी

कार्रवाई से कुछ हफ्ते पहले ही जिहादियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण फ्रांस के 13 सैनिकों की मौत हो गयी थी.

इमैनुएल मैंक्रों ने बताया, फ्रांसीसी सैनिकों ने माली में मार गिराए 33 जिहादी
फ्रांसीसी बलों ने माली के मोपती शहर में इन जिहादियों को मारा गिराया.
आबिदजान:

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांसीसी बलों ने शनिवार को माली में दो दर्जन से अधिक जिहादियों को मार गिराया है. मैक्रों अभी पश्चिम अफ्रीका के दौरे पर हैं और वह इस क्षेत्र में इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई को नयी ताकत देने का संकल्प लेकर यहां आए हैं. फ्रांसीसी बलों ने माली के मोपती शहर में इन जिहादियों को मारा गिराया. इस कार्रवाई से कुछ हफ्ते पहले ही जिहादियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण फ्रांस के 13 सैनिकों की मौत हो गयी थी.

मैक्रों ने आइवरी कोस्ट में फ्रांसीसी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 33 आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emmanuel Macron, Mali, French Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com