विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2020

डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना संक्रमित होने के बाद चुनावी अभियान पर पड़ेगा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कैंपेन मैनेजर ने शुक्रवार को कहा कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले ट्रंप के चुनावी अभियान के कार्यक्रमों को वस्तुतः या तो स्थगित किया जाएगा या वर्चुअली आयोजित किया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना संक्रमित होने के बाद चुनावी अभियान पर पड़ेगा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप.
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कैंपेन मैनेजर ने शुक्रवार को कहा कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले ट्रंप के चुनावी अभियान के कार्यक्रमों को वस्तुतः या तो स्थगित किया जाएगा या वर्चुअली आयोजित किया जाएगा. ये फैसला ट्रंप के कोविड -19 से संक्रमित होने के बाद लिया गया है. ट्रंप के कैंपेन मैनेजेर ने कहा, "राष्ट्रपति की भागीदारी से जुड़े सभी पूर्व घोषित अभियान कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे या उन्हें स्थगित किया जा सकता है."

यह भी पढ़ें: बड़बोले ट्रंप को महामारी का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, कोरोना को लेकर पुराने दावों पर घिरे

कैंपेन मैनेजर ने एक बयान में कहा, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प से जुड़े कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने कहा, " कैंपेन के अन्य सभी कार्यक्रमों पर एक-एक कर फैसला लिया जाएगा और हम आने वाले दिनों में कोई भी प्रासंगिक घोषणा करेंगे." हालांकि उपराष्ट्रपति माइक पेंस चुनावी कैंपेन को जारी रखेंगे.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Coronavirus, US Presidential Election 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com