विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2011

मिस्र में प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष

हुस्नी मुबारक को अपदस्थ करने के लिए जनविद्रोह का केंद्र बन गए तहरीर चौक पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से धुंआ फैल गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा: मिस्र में सुरक्षा बलों ने लगभग 3,000 प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। इस प्रदर्शन में इस साल की शुरुआत में हुए सत्ताविरोधी आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजन भी शामिल थे। मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को अपदस्थ करने के लिए जनविद्रोह का केंद्र बन गए तहरीर चौक पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से धुंआ फैल गया। आंसू गैस के कारण होने वाली जलन से परेशान प्रदर्शनकारियों को खुद को बचाने के लिए चेहरा छिपाकर भागते हुए देखा गया। 'अल जजीरा' ने खबर दी है कि इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुए संघर्ष में कम से आठ लोग घायल हो गए। मिस्र में आंदोलन की शुरुआत के समय मारे गए 840 से अधिक लोगों के परिवार के सदस्यों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच यह संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ, जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। तहरीर चौक पर जमा प्रदर्शनकारी मार्शलों को हटाने की तथा पूर्व में हुए विद्रोह के दौरान अपने परिजनों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया तेज करने की मांग कर रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, जनविद्रोह, गोलीबारी, प्रदर्शन, हुस्नी मुबारक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com