विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2011

मिस्र में गिरजाघर के पास बम विस्फोट, 7 की मौत

काहिरा: मिस्र के एलेक्जेंड्रिया शहर में कोप्टिक ईसाई गिरजाघर के सामने आज सुबह हुए बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यहां नव वर्ष पर प्रार्थना के लिए काफी लोग मौजूद थे और विस्फोट के समय ये लोग गिरिजाघर में प्रार्थना कर लौट रहे थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई। उन्होंने नजदीकी मस्जिद पर हंगामा और पथराव भी किया। यह एक प्रकार का धार्मिक उन्माद है जो मिस्र में काफी तेजी से फैल रहा है। गिरजाघर के एक पादरी, मेना एडेल ने बताया कि एलेक्जेंड्रिया के सेंटस् चर्च में करीब 1000 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब प्रार्थना खत्म ही हुई थी और लोग बाहर निकल रहे थे। एडेल ने कहा, मैं गिरजाघर के अंदर था और मैंने विस्फोट की तेज आवाज सुनी। विस्फोट गिरजाघर के बाहर खड़ी एक कार में हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे जांच कर रहे हैं कि कार विस्फोट के कारण नष्ट हुई या इसके अंदर बम रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने जल कर खाक हुई कार को देखा और इसके आसपास कई शव तथा दर्जनों घायल लोग भी पड़े कराह रहे थे। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हादसे में सात लोग मारे गए हैं और 24 घायल हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिश्र, धमाका, Egypt, Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com