विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2013

अर्थशास्त्र का नोबेल तीन अमेरिकियों को

स्टॉकहोम:

अर्थशास्त्र में 2013 का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों यूजेन फामा, लार्स पीटर हंसेन और रॉबर्ट शिलर को मिला। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने यहां सोमवार को की गई घोषणा में कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों को संपत्ति मूल्य के व्यावहारिक विश्लेषण (इंपीरिकल एनालिसिस) के लिए नोबेल दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अर्थशास्त्र के नोबेल की घोषणा के साथ ही इस साल के सभी छह नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई।

अर्थशास्त्र का नोबेल 1968 से दिया जा रहा है। औपचारिक रूप से इसे आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार कहा जाता है। नोबेल पुरस्कार महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोबेल पुरस्कार 2013, Nobel Prize, Nobel Prize For Economics, इंपीरिकल एनालिसिस